{"_id":"62a884728695da71537d6528","slug":"diya-aur-bati-hum-tv-actress-deepika-singh-movie-titu-ambani-trailer-release-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Titu Ambani Trailer: बॉलीवुड में दीपिका सिंह की धमाकेदार एंट्री, डेब्यू फिल्म 'टीटू अंबानी' का ट्रेलर हुआ रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Titu Ambani Trailer: बॉलीवुड में दीपिका सिंह की धमाकेदार एंट्री, डेब्यू फिल्म 'टीटू अंबानी' का ट्रेलर हुआ रिलीज
दीपिका सिंह टीवी की पॉपुलर अभिनेत्री हैं, जो अब बॉलीवुड में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। दीपिका की डेब्यू फिल्म का नाम 'टीटू अंबानी' है, जिसमें वह आज की लड़की के किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के लिए अभिनेत्री काफी उत्साहित हैं और अब इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है, जो काफी मजेदार है। फिल्म में दीपिका 'मौसमी' नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं, जो अपनी शर्तों पर जीना पसंद करती है और उनके साथ अभिनेता तुषार पांडे मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जो वेब सीरीज 'आश्रम' में नजर आए थे।
2 of 4
दीपिका सिंह, तुषार सिंह
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म की कहानी एक मिडिल क्लास परिवार की है, जिसमें इकलौती लड़की ही अपना पूरा घर चलाती है लेकिन उसके माता-पिता लड़की की शादी करना चाहते हैं। ट्रेलर की शुरुआत भी मौसमी (दीपिका सिंह) की शादी की बात से होती है, जहां उसके माता-पिता उसे एक लड़के की फोटो दिखाते हैं, लेकिन मौसमी टीटू (तुषार पांडे) से शादी करना चाहती है क्योंकि दोनों ही एक-दूसरे से प्यार करते हैं। शादी के बाद दोनों की लाइफ में बड़े-बड़े बदलाव आते हैं, जो फिल्म को आम इंसान से जोड़ने में मदद करेगी।
3 of 4
दीपिका सिंह, तुषार सिंह
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कुछ समय पहले दीपिका सिंह ने एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें अभिनेत्री ने कहा था, 'मौसमी को ऐसा लगता है कि टीटू और वह एक-दूसरे के लिए ही बने हैं लेकिन मुश्किल तब पैदा होती है जब टीटू के फैसलों से उनके बीच प्यार के रिश्ते पर खतरा पैदा हो जाता है। मौसमी का किरदार मेरे दिल के बहुत करीब है यह एक ऐसी लड़की है जिसने अपनी जिंदगी के कुछ रूल्स बनाए हैं और वह अपने सिद्धांतों के साथ समझौता नहीं कर सकती । यह एक स्लाइस ऑफ लाइफ फिल्म है मिडिल क्लास फैमिली की यह एक सिंपल सी प्रेम कहानी लाइफ के बड़े संदेश को बहुत ही एंटरटेनिंग तरीके से कहती हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
दीपिका सिंह
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दीपिका सिंह और तुषार पांडे की यह फिल्म 18 जुलाई को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में रघुबीर यादव, सपना सैंड, वीरेंद्र सक्सेना, समता सागर और बृजेंद्र काला जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के निर्देशक रोहित गोयल है जो दीपिका सिंह के पति हैं। धारावाहिक 'दीया और बाती हम' की शूटिंग के दौरान दीपिका और इस सीरियल के निर्देशक रोहित गोयल करीब आए और उन्होंने 2014 में शादी कर ली। दोनों के एक बेटा भी है जिसका नाम है सोहम गोयल।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।