फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Google Chatbot lamda: इंसानों पर कब-कब हावी हुईं मशीनें? एडवांस्ड तकनीक के खतरे से रूबरू कराती हैं ये फिल्में

Tue, 14 Jun 2022 07:16 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 14 Jun 2022 07:16 PM IST
विज्ञापन
Google Chatbot lamda: Hollywood and Bollywood Movies like Terminator I, Robot Rajnikanths robot ra one Which shows that machines dominate human skills
रोबोट, आई रोबोट, रा.वन - फोटो : social media

कहा जाता है कि ज्ञान के बिना विज्ञान कुछ भी नहीं। आम दुनिया में तो यही थ्योरी लागू होती है, लेकिन गूगल के चैटबॉट लैम्डा से जुड़ी बातें वायरल होने के बाद यह थ्योरी अब सवालों के घेरे में है। इंजीनियर ब्लेक लेमोइन ने लैम्डा में संवेदनाएं होने का दावा किया, जिसे गूगल ने खारिज कर दिया। रियल लाइफ में भले ही इस तरह की बातें किस्सों जैसी लगती हैं, लेकिन रील लाइफ में ऐसी तमाम फिल्में बन चुकी हैं, जिनमें मशीनें इंसानों पर हावी होती नजर आईं। इस रिपोर्ट में रूबरू होते हैं बॉलीवुड-हॉलीवुड की ऐसी ही फिल्मों से...

Google Chatbot lamda: Hollywood and Bollywood Movies like Terminator I, Robot Rajnikanths robot ra one Which shows that machines dominate human skills
फिल्म रोबोट में रजनीकांत और ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

रोबोट (2010) 
साउथ फिल्मों के थलाइवा यानी रजनीकांत हमेशा बेहतरीन अदाकारी और अपनी फिल्मों के अलग सब्जेक्ट्स के लिए जाने जाते हैं। साल 2010 में वह दर्शकों के लिए एक्शन थ्रिलर साइंस फिक्शन फिल्म 'रोबोट' लाए थे, जिसमें पहली बार एडवांस्ड टेक्नोलॉजी दिखाई गई थी। दरअसल, फिल्म में साइंटिस्ट ऐसे रोबोट 'चिट्टी' का निर्माण करते हैं, जो बाद में मानव जाति के लिए खतरा बन जाता है। इसकी वजह उसके अंदर उत्पन्न हुईं इंसानी भावनाएं होती हैं।

Google Chatbot lamda: Hollywood and Bollywood Movies like Terminator I, Robot Rajnikanths robot ra one Which shows that machines dominate human skills
फिल्म 2.0 पोस्टर

2.0 (2018)
साल 2010 में रिलीज हुई 'रोबोट' का सीक्वल '2.0' साल 2018 में रिलीज हुआ, जिसने चिट्टी के किरदार को फिर से बड़े पर्दे पर जीवंत किया। फिल्म में चिट्टी के साथ एक और रोबोट दिखाया गया, जिसका नाम नीला था। पूरी फिल्म में तकनीक का इस्तेमाल इस तरह किया गया कि मानों यह दुनिया सिर्फ इंसानों के लिए ही नहीं, रोबोट्स के लिए भी है। फिल्म में अक्षय कुमार विलेन के किरदार में नजर आए। वह भी साइंस के कमाल से दोबारा जीवित होकर बदला लेते हैं और इंसानों को अपने पैरों तले रौंदते नजर आए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Google Chatbot lamda: Hollywood and Bollywood Movies like Terminator I, Robot Rajnikanths robot ra one Which shows that machines dominate human skills
Ra One

रा.वन (2011)
शाहरुख खान की इस फिल्म ने भी तकनीक की ऐसी तस्वीर पेश की। इस फिल्म में कंप्यूटर प्रोग्रामिंग के जरिए बनाया गया किरदार इंसान की जान के पीछे पड़ जाता है। फिल्म में वीएफएक्स के माध्यम से दिखाया गया कि कंप्यूटर कैसे इंसानों पर हावी हो जाता है। शाहरुख खान, करीना कपूर खान और अर्जुन रामपाल ने इसमें मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।

विज्ञापन
Google Chatbot lamda: Hollywood and Bollywood Movies like Terminator I, Robot Rajnikanths robot ra one Which shows that machines dominate human skills
the Terminator - फोटो : amar ujala mumbai

द टर्मिनेटर (1984)
फ्रेंचाइजी 'द टर्मिनेटर' के अब तक छह पार्ट रिलीज हो चुके हैं। साल 1984 से इस फ्रेंचाइजी में मशीनी दुनिया को बेहद शानदार ढंग से दिखाया गया है। फिल्म में हॉलीवुड अभिनेता अर्नाल्ड को मशीनी मानव के किरदार में दिखाया गया है, जिन्हें 2029 से 1984 के समय में भेजा जाता है। इसका मकसद सारा कॉनर (लिंडा हैमिल्टन) का कत्ल करना होता है, जिसका बेटा भविष्य में मशीनों के लिए मुसीबत बन जाता है। इस द टर्मिनेटर फ्रेंचाइजी के सभी पार्ट्स में दिखाया गया कि भविष्य में रोबोट्स की दुनिया होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed