सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर अभिनीत फिल्म 'दो दीवाने सहर में' 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म की रिलीज से पहले मृणाल ने आज अपनी और सिद्धांत चतुर्वेदी की कई तस्वीरें शेयर कीं। लेकिन फैंस को उनके कैप्शन को पढ़कर काफी हैरानी हो रही है।
'दो दीवाने सहर में' की रिलीज के बीच मृणाल ठाकुर ने सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ शेयर की तस्वीरें, लिखा- 'दीवानी'
Mrunal Thakur Post: मृणाल ठाकुर ने आज अपनी आगामी फिल्म 'दो दीवाने सहर में' से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किए हैं। लेकिन इस पोस्ट में उनके लिखे कैप्शन ने सभी फैंस को हैरान कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृणाल ने शेयर की तस्वीरें
मृणाल ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी कई शानदार और प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। कुछ तस्वीरों में मृणाल अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। तो कुछ वीडियो में वह सिद्धांत के साथ डांस करती बेहद खुश लग रही हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Mrunal Thakur (@mrunalthakur)
मृणाल का नोट
मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी जल्द ही फिल्म 'दो दीवाने सहर में' में नजर आएंगे। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म की रिलीज से पहले मृणाल ने इस शानदार तस्वीरों और वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'दीवानी'। मुणाल के इस नोट ने उनके फैंस को जरूर हैरान कर दिया है।
फैंस के कमेंट्स
पहली तस्वीर में मृणाल सेल्फी खिंचतीं नजर आ रही हैं और दूसरी तस्वीर लाल गुलाब की है। मृणाल ठाकुर ने अपनी इस पोस्ट में कई तस्वीरों और वीडियो के साथ कैप्शन में 'दीवानी' लिखा है। जिसे लेकर उनके फैंस काफी हैरान हैं। एक फैन ने लिखा, 'सबसे ज्यादा खूबसूरत दीवानी', दूसरे फैन ने लिखा, 'कितनी खूबसूरत तस्वीरें हैं, फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है', एक फैन ने लिखा, 'किसकी दीवानी?'
'दो दीवाने शहर में' में नजर आएंगी मृणाल
'दो दीवाने शहर में' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। 'दो दीवाने शहर में' 20 फरवरी 2026 को रिलीज होगी। रवि उदयावर द्वारा निर्देशित और संजय लीला भंसाली द्वारा निर्मित, इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म मुंबई की पृष्ठभूमि में दो अलग-अलग व्यक्तित्व वाले लोगों की कहानी है, जो एक-दूसरे को समझने और प्यार खोजने की कोशिश करते हैं।
यह भी पढ़ें: 'धुरंधर' में रहमान डकैत की भूमिका को लेकर नागार्जुन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'अक्षय खन्ना बहुत अच्छे...'