फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Taapsee Pannu: कंगना रणौत के बारे में क्या सोचती हैं तापसी? अभिनेत्री ने पंगा गर्ल के बारे में कह डाली यह बात

Sun, 21 Aug 2022 09:29 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 21 Aug 2022 09:29 PM IST
विज्ञापन
Dobaaraa actress taapsee pannu talks about kangana ranaut koffee with karan 7
तापसी पन्नू, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

तापसी पन्नू बॉलीवुड में अपनी बेबाकी के लिए मशहूर हैं। वह हर मुद्दे पर खुलकर बोलती हैं। उनका और इंडस्ट्री की 'पंगा गर्ल' यानी कंगना रणौत के बीच का विवाद किसी से छिपा नहीं है। तापसी और कंगना ने इंटरव्यूज से लेकर सोशल मीडिया पोस्ट तक के जरिए एक-दूसरे पर निशाना साधा है। इन दिनों तापसी अपनी फिल्म 'दोबारा' के प्रमोशन में बिजी हैं, जो सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में तापसी से कंगना रणौत से जुड़ा एक सवाल किया गया, जिसका अभिनेत्री ने खुलकर जवाब दिया है। 

Dobaaraa actress taapsee pannu talks about kangana ranaut koffee with karan 7
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, तापसी पन्नू ने इंस्टाग्राम लाइव पर आकर एक इंटरव्यू दिया, जिसमें अभिनेत्री से कंगना रणौत के बारे में पूछा गया। तापसी से सवाल किया गया कि कंगना रनौत का नाम सुनते ही आपके दिमाग में पहली चीज क्या आती है? इस सवाल के जवाब में तापसी ने कहा, ‘एक समकालीन अभिनेत्री जिनका मैं असल में सम्मान करती थी।‘ वहीं, 'कॉफी विद करण' के बारे में सवाल करने पर तापसी ने कहा, ‘यह मेरे लिए नहीं है।‘

Dobaaraa actress taapsee pannu talks about kangana ranaut koffee with karan 7
तापसी पन्नू और कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि साल 2021 में कंगना रणौत ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने तापसी पन्नू को सस्ती कॉपी कहा था। कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने भी तापसी पन्नू के लिए इन शब्दों का इस्तेमाल किया था। वहीं, तापसी ने भी अपने एक इंटरव्यू में कंगना को जवाब देते हुए कहा था कि वह उनकी जिंदगी में मायने नहीं रखती हैं। तापसी ने कहा था कि वह इस इंडस्ट्री में एक एक्टर हैं और मैं उनका सम्मान करती हैं लेकिन वह मेरी जिंदगी में मायने भी नहीं रखतीं। मेरे मन में उनके लिए अच्छी या बुरी कोई भावना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dobaaraa actress taapsee pannu talks about kangana ranaut koffee with karan 7
दोबारा फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तापसी पन्नू की 'दोबारा' की बात करें तो यह फिल्म इसी शुक्रवार को रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है। फिल्म को रिव्यू अच्छे मिले हैं लेकिन फिल्म की कमाई खास नहीं है। फिल्म ने महज 0.72 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। उनका अब तक टोटल कलेक्शन सिर्फ 2.84 करोड़ रुपये हुई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed