पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anurag Kashyap: पूर्व पत्नी आरती और कल्कि को अनुराग ने बताया जिंदगी के दो पिलर, बेटी ने कमेंट कर कही ये बात

Tue, 16 Aug 2022 09:21 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 16 Aug 2022 09:21 PM IST
विज्ञापन
dobaaraa film director anurag kashyap shares a photo with ex wives aarti bajaj and kalki koechlin
अनुराग कश्यप अपनी दोनों पूर्व पत्नियों के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'दोबारा' को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्ममेकर अपनी मूवी को लेकर काफी सारे इंटरव्यू कर रहे हैं और तमाम तरीके के बयान दे रहे हैं। हाल ही में अनुराग कश्यप ने हिंदी फिल्मों के फ्लॉप होने को लेकर जमकर बयानबाजी की है। उन्होंने कहा है कि लोग पनीर और खाने-पीने की चीजों पर जीएसटी दे रहे हैं, ऐसे में उनके पास फिल्म देखने का पैसा ही नहीं है। इसके अलावा उन्होंने साउथ बनाम बॉलीवुड पर भी खुलकर अपनी बात रखी है।

dobaaraa film director anurag kashyap shares a photo with ex wives aarti bajaj and kalki koechlin
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी फिल्म दोबारा को प्रमोट कर रहे अनुराग कश्यप आए दिन तमाम तरीके के मुद्दों पर अपने विचार साझा कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी दोनों पूर्व पत्नियों के साथ तस्वीरें साझा की हैं। तापसी पन्नू स्टारर फिल्म दोबारा के प्रमोशन के बीच अनुराग कश्यप ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर अपनी एक्स वाइव्स आरती बजाज और कल्कि केकला के साथ बेहद खूबसूरत तस्वीर साझा की है।

dobaaraa film director anurag kashyap shares a photo with ex wives aarti bajaj and kalki koechlin
अनुराग कश्यप - फोटो : अमर उजाला मुंबई

इस फोटो में वह आरती और कल्कि के बीच में खड़े दिखाई दे रहे हैं। फोटो के साथ उन्होंने खूबसूरत सा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में अपनी दोनों पत्नियों को जिंदगी के दो पिलर बताया है। बता दें कि अनुराग कश्यप ने आरती के साथ 1997 में शादी की थी और 2009 में उनसे अलग हो गए थे। आरती से अनुराग को एक बेटी है, जिनका नाम है आलिया कश्यप। आलिया कश्यप ने पिता की तस्वीर पर कमेंट करके आइकॉनिक लिखा है। 

View this post on Instagram

A post shared by Anurag Kashyap (@anuragkashyap10)

विज्ञापन
विज्ञापन
dobaaraa film director anurag kashyap shares a photo with ex wives aarti bajaj and kalki koechlin
अनुराग कश्यप - फोटो : अमर उजाला

वहीं कल्कि केकला से अनुराग कश्यप ने 2011 में शादी की थी और 2015 में दोनों अलग हो गए थे। तस्वीर में दोनों को एकसाथ बेहद खुश देखा जा सकता है। बता दें कि अनुराग कश्यप की फिल्म दोबारा इस शुक्रवार यानि 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed