फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dobaaraa Box Office Prediction: 'शाबाश मिथु' में तो नहीं चला तापसी का जलवा, क्या 'दोबारा' से दिखा पाएंगी कमाल?

Thu, 18 Aug 2022 12:29 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 18 Aug 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Dobaaraa movie box office prediction taapsee pannu pavail gulati film collection day 1
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

तापसी पन्नू की आने वाली फिल्म दोबारा 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म को अनुराग कश्यप और एकता कपूर ने मिलकर बनाया है। कुछ समय पहले फिल्म का एक ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। वहीं फिल्म रिलीज होने से दो दिन पहले दोबारा का एक ट्रेलर रिलीज किया गया है। अब ये फिल्म देखने के बाद तो फैंस में फिल्म को लेकर दिलचस्पी और ज्यादा बढ़ गई है। पहले ट्रेलर के बाद अब दूसरे ट्रेलर को भी खूब सराहा जा रहा है।

Dobaaraa movie box office prediction taapsee pannu pavail gulati film collection day 1
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि दोबारा को सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल फैंटासिया फिल्म फेस्टिवल, लंदन फिल्म फेस्टिवल और फिर मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाई जा चुकी है। दोबारा को लेकर मेकर्स ने दावा किया है कि ऐसी फिल्में भारत में पहले कभी नहीं बनाई गई है। इस फिल्म में काफी लंबे समय के बाद अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू ने साथ काम किया है। 

Dobaaraa movie box office prediction taapsee pannu pavail gulati film collection day 1
तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप - फोटो : instagram/anuragkashyap10

फिल्म लाल सिंह चड्ढा के बायकॉट के बीच अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू ने खुद दोबारा को बायकॉट करने की अपील की थी। दोनों ने कहा था कि हमारी फिल्म देखो या न देखो लेकिन इसे बायकॉट करो। जिसके बाद नेटिजन्स ने उनको करारा जवाब दिया था। वहीं फिल्म के बजट की बात करें तो अनुराग कश्यप ने दोबारा को करीब 30 करोड़ रुपये के बजट में बनाया है। ऐसे में ओपनिंग डे पर फिल्म के लिए करीब तीन से चार करोड़ रुपये की कमाई करना जरूरी है, नहीं तो इस फिल्म को भी फ्लॉप की कैटेगरी में जाने में समय नहीं लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dobaaraa movie box office prediction taapsee pannu pavail gulati film collection day 1
दोबारा - फोटो : social media

दोबारा फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें तापसी पन्नू के अलावा पवैल गुलाटी, नसार, राहुल भट्ट, हिमांशी चौधरी, सास्वता चटर्जी और निधि सिंह जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। 'दोबारा' के साथ एकता आर कपूर ने कल्ट मूवीज को मार्केट में लॉन्च किया है, जो कि बालाजी मोशन पिक्चर्स के तहत एक नया विंग है। ये भारत में अलग तरह के जॉनर की फिल्में बनाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed