अपने हुनर के दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाले सितारों में से एक आयुष्मान खुराना, अपनी यूनिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वह ज्यादातर लीग से अलग हटकर सामाजिक मुद्दों पर फिल्में बनाते हैं और लाइमलाइट में आ जाते हैं। इस समय आयुष्मान खुराना अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'डॉक्टर जी' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म ने पिछले हफ्ते शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर अपना सफर शुरू किया था, जो बहुत ही धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। ओपनिंग डे पर ठीक-ठाक कमाई करने वाली इस फिल्म के दूसरे और तीसरे दिन के कलेक्शन में जहां बढ़ोतरी देखने को मिली थी, वहीं अब चौथे दिन हुए 'डॉक्टर जी' के कारोबार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल....
Doctor G Box Office Collection Day 4: मंडे टेस्ट में लड़खड़ाई आयुष्मान की डॉक्टर जी, चौथे दिन की महज इतनी कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Shibani Dandekar: फरहान अख्तर की पत्नी ने नेटिजन्स की लगाई क्लास, करवा चौथ का व्रत न रखने पर हुई थीं ट्रोल
14 अक्तूबर को देश में रिलीज हुई 'डॉक्टर जी' ने शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से सोमवार को महज 2 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जो निराशाजनक माना जा रहा है। सामने आए आंकड़ों के मुताबिक फिल्म मंडे टेस्ट में पेल होती नजर आ रही है। इसके साथ ही अब फिल्म की कुल कमाई देशभर में 17.03 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। आपको बता दें यह फिल्म करीब 35 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई है।
‘हाय-हाय ये मजबूरी’ गाने के दौरान हादसे का शिकार हुईं उर्फी जावेद, शेयर किया बीटीएस वीडियो
'डॉक्टर जी' को 2500 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। इससे पहले आयुष्मान खुराना 'अनेक' में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। वहीं, उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो एक्टर जल्द ही 'एन एक्शन हीरो' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को 2 दिसंबर को रिलीज करने की तैयारी है।
Pushpa 2: 'पुष्पा 2' के मेकर्स ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा, सामने आई फिल्म के सेट से पहली झलक