अभिनेता आमिर खान और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का एक नया विज्ञापन इन दिनों चर्चा में है। विज्ञापन में कियारा और आमिर खान दूल्हा-दुल्हन के रूप में हैं। लेकिन, यहां विदाई की रस्म को थोड़ा कस्टमाइज किया गया है। दुल्हन की विदाई की जगह दूल्हे की विदाई दिखाई गई है। विज्ञापन में दूल्हा बने आमिर खान दुल्हन बनीं कियाया के घर आते हैं। आमिर खान बाद में एक बैंककर्मी के रूप में दिखाए गए हैं, जो कहते हैं, 'सदियों से चली आ रही परंपराएं क्यों चलती रहें? इसलिए हम हर परंपरा पर सवाल उठाते हैं। ताकि आपको बेहतरीन सेवा मिले।’ बैंक के इस विज्ञापन का सोशल मीडिया पर खूब विरोध हो रहा है। वैसे, यह पहला मौका नहीं, जब किसी एड पर यूं घमासान मचा है। इससे पहले भी वेडिंग और फेस्टिव सीजन में बने विज्ञापन पर खूब हंगामा हो चुका है। आइए जानते हैं...
Controversial Ads: फेस्टिव और वेडिंग सीजन में बने यह विज्ञापन लोगों को नहीं आए बिल्कुल रास, जमकर फूटा गुस्सा!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करवाचौथ पर बना यह विज्ञापन याद है?
बीते वर्ष करवाचौथ के मौके पर एक ब्यूटी ब्रांड का विज्ञापन भी काफी विवादों में रहा। दरअसल, इसमें समलैंगिक रिश्तों को दिखाया गया। इस विज्ञापन पर एक स्त्री दूसरी स्त्री के लिए करवाचौथ का व्रत रखती हुई नजर आई। बाकायदा छलनी से दोनों एक-दूसरे का दीदार करती दिखी थीं। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस विज्ञापन की जमकर आलोचना की और भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया।
Bhojpuri: शिल्पी राज के गाने पर इस अभिनेत्री ने कमर मटका कर मचा दिया तहलका, मिले करोड़ों में व्यूज
आलिया के एड पर हुआ था बवाल!
अभिनेत्री आलिया भट्ट भी एक विज्ञापन को लेकर खूब आलोचनाएं झेल चुकी हैं। दरअसल, आलिया ने एक वेडिंग वियर कंपनी के ब्रांड को प्रमोट करने के लिए विज्ञापन किया था। इसमें वह दुल्हन बनी नजर आई थीं। एड में दिखाया गया था कि महिलाएं चीज या सामान नहीं है और साथ ही इसमें कन्यादान रस्म पर भी सवाल उठाए गए थे। इस विज्ञापन को काफी ट्रोल किया गया था। लोगों ने इसे हिंदू रस्मों के खिलाफ बताया था।
Dostana 2: अक्षय या सिद्धार्थ मल्होत्रा, 'दोस्ताना-2' में करण जौहर किसको करेंगे कास्ट? यहां पढ़िए लेटेस्ट अपडेट
'जश्न-ए-रिवाज कलेक्शन' को किया था बायकॉट
बीते वर्ष दीपावली के मौके पर एक मशहूर ब्रांड का विज्ञापन काफी वायरल हुआ था। इस विज्ञापन में दीपावली के त्योहार पर ब्रांड ने 'जश्न-ए-रिवाज' के नाम से कलेक्शन निकाला था। इस पर एक समुदाय ने विरोध किया और एड मेकर्स पर भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया। सोशल मीडिया पर भी इस विज्ञापन के खिलाफ लोगों ने जमकर पोस्ट साझा किए। इस विज्ञापन पर तो टीवी चैनलों पर भी जमकर डिबेट हुई थीं।
Drishyam 2 Trailer: अजय-अक्षय खन्ना की टक्कर देख उत्साहित हुए फैंस, दृश्यम 2 का ट्रेलर आते ही बोले- आग लगा दी
होली पर आए इस एड की हुई थी आलोचना
वर्ष 2019 में होली के मौके पर एक सर्फ के विज्ञापन पर भी सोशल मीडिया यूजर्स ने काफी सवाल उठाए थे। इसमें बच्चों की टोली दिखाई गई है, जो एक-दूसरे पर रंग फेंकती है। वहीं एक बच्ची एक दूसरे धर्म के बच्चे को रंग से बचाती नजर आई, क्योंकि वह उस दौरान नमाज पढ़ने के लिए निकल रहा था। इस विज्ञापन को लेकर भी खूब हंगामा हुआ था।
Drishyam 2 Trailer: अजय-अक्षय खन्ना की टक्कर देख उत्साहित हुए फैंस, दृश्यम 2 का ट्रेलर आते ही बोले- आग लगा दी