फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Setu: 'राम सेतु' में रहस्यों का खुलासा करेंगे अक्षय कुमार, जानें कहानी, बजट और फिल्म से जुड़ी खास बातें

Mon, 17 Oct 2022 07:17 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 17 Oct 2022 07:17 PM IST
विज्ञापन
ram setu Box Office Collection Prediction akshay kumar Jacqueline film Release Date Cast story advance booking
राम सेतु - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार एक साल में कई फिल्में करने के लिए पहचाने जाते हैं। साल 2022 में ही अब तक उनकी तीन फिल्में आ चुकी हैं। फिलहाल इस समय अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म 'रामसेतु' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह अक्षय कुमार की इस साल रिलीज होने वाली चौथी फिल्म होगी और अभिनेता इन दिनों इसके प्रमोशन में जुटे हुए हैं। हाल ही में इसका सस्पेंस से भरा पावर पैक ट्रेलर भी रिलीज किया गया है। अक्षय के फैंस को उनकी इस आगामी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, फिलहाल पिछली तीन फिल्मों के फ्लॉप बस्ते में चले जाने के बाद 'राम सेतु' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्या रहता है, इस पर सभी की निगाहें होंगी। तो चलिए जान लेते हैं फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातें।

ram setu Box Office Collection Prediction akshay kumar Jacqueline film Release Date Cast story advance booking
राम सेतु - फोटो : सोशल मीडिया

राम सेतु स्टार कास्ट
फिल्म 'राम सेतु' में अक्षय कुमार आर्कियोलॉजिस्ट (आर्यन कुलश्रेस्था) के किरदार में नजर आएंगे। वहीं जैकलीन फर्नांडिस नुसरत भरूचा अहम भूमिकाओं में हैं, जिनकी झलक पोस्टर और ट्रेलर में भी देखने को मिल चुकी है। इसके अलावा फिल्म में सत्यदेव कांचराना, प्रवेश राणा, हनी यादव और रोफिक खान आदि नजर आने वाले हैं।

ram setu Box Office Collection Prediction akshay kumar Jacqueline film Release Date Cast story advance booking
फिल्म- राम सेतु - फोटो : सोशल मीडिया

राम सेतु की क्या होगी कहानी?
रामायण के मुताबिक, फिल्म 'राम सेतु' इसके नाम से ही पता चल रहा है कि इस फिल्म की कहानी भगवान श्रीराम की सेना द्वारा बनाए गए पुल 'रामसेतु' के इर्द-गिर्द बुनी गई है। भगवान श्रीराम जब मां सीता को लाने के लिए लंका प्रस्थान कर रहे थे, तो वानर सेना ने 'राम सेतु' का निर्माण श्रीलंका जाने के लिए किया था। बता दें कि फिल्म 'रामसेतु' की कहानी एक आर्कियोलॉजिस्ट की है। यह किरदार अक्षय कुमार निभा रहे हैं। फिल्म में दिखाया जाएगा कि सरकार ने रामसेतु को तोड़ने की मांग सुप्रीम कोर्ट से की है। इसके बाद एक आर्कियोलॉजिस्ट यानी अक्षय को इस रिसर्च पर भेजा जाता है कि वह असल में रामसेतु है या नहीं। इसी को लेकर कहानी सस्पेंस, और एक्शन के साथ आगे बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
ram setu Box Office Collection Prediction akshay kumar Jacqueline film Release Date Cast story advance booking
राम सेतु - फोटो : सोशल मीडिया

क्या अक्षय कुमार की डूबती नैया को पार लगा पाएगी 'राम सेतु'?
अक्षय कुमार की इस साल यानी 2022 में बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज और रक्षा बंधन जैसी बड़े बजट की फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। हालांकि इनमें से कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई है। अब ऐसे में 'राम सेतु' बड़े पर्दे पर अच्छा प्रदर्शन कर पाती है या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा। फिलहाल जानकारी के मुताबिक 'राम सेतु' को 150 करोड़ के बड़े बजट में बनाया गया है। इसलिए अगर यह फिल्म पहले दिन तकरीबन 20 करोड़ की ओपनिंग लेती है तो आगामी दिनों में इसका कलेक्शन ठीक-ठाक रह सकता है।

विज्ञापन
ram setu Box Office Collection Prediction akshay kumar Jacqueline film Release Date Cast story advance booking
राम सेतु - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अक्षय कुमार स्टारर 'राम सेतु' का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है। वहीं इस फिल्म को अरुणा भाटिया, लाइका प्रोडक्शंस और विक्रम मल्होत्रा द्वारा संयुक्त रूप से प्रोड्यूस किया गया है। बता दें कि 'रामसेतु' 24 अक्तूबर 2022 को दीपावली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed