{"_id":"634d57ff22aec350fd21f9ff","slug":"urfi-javed-fell-down-from-swing-while-dancing-for-haye-haye-yeh-majboori-song-bts-video-went-viral-on-internet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Urfi Javed: झूला झूलना उर्फी को पड़ा भारी! डांस करते-करते हुईं धड़ाम, इंटरनेट पर वायरल हो रहा वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Urfi Javed: झूला झूलना उर्फी को पड़ा भारी! डांस करते-करते हुईं धड़ाम, इंटरनेट पर वायरल हो रहा वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Mon, 17 Oct 2022 07:01 PM IST
सार
मशहूर अभिनेत्री और मॉडल उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपने अतरंगी कपड़ों और अजीब से फैश सेंस को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Urfi Javed
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मशहूर अभिनेत्री और मॉडल उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपने अतरंगी कपड़ों और अजीब से फैश सेंस को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। हाल ही में उर्फी का एक गाना रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। एक्ट्रेस ने अब हाल ही में अपने इस गाने का एक बीटीएस वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। सामने आए इस वीडियो क्लिप में उर्फी एक हादसे का शिकार होती नजर आ रही हैं, जिसमें वह बाल-बाल बच गईं।
2 of 4
Urfi Javed
- फोटो : Social media
अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए गए इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने हालिया रिलीज्ड गाने हाय हाय ये मजबूरी के एक सीन को झूले पर चढ़कर शूट करती नजर आ रही हैं। इसी दौरान वह अचानक झूले से गिर जाती हैं, जिसके बाद आसपास मौजूद सभी लोग उन्हें संभालते नजर आ रहे हैं। वीडियो में डांस कर रही उर्फी बैलेंस बिगड़ने की वजह से अचानक झूले से फिसलकर गिर जाती हैं, जिसकी वजह से वहां मौजूद सभी लोग घबरा जाते हैं।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ये तो सच में हाय हाय हो गया। वहीं उर्फी के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग जहां उनकी फिक्र करते दिख रहे हैं तो वहीं कुछ उन्हें ट्रोल करते भी नजर आए। कुछ देर पहले ही शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 46 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं लोग लगातार इस पर कमेंट पर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
वहीं, बात करें उर्फी के नए गाने की तो बीते हफ्ते रिलीज हुए इस गाने लोगों की तरफ से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 6 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। उर्फी जावेद अक्सर अपने ड्रेसिंग स्टाइल या विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। अतरंगी फैशन सेंस के चलते उन्हें आए दिन ट्रोल भी किया जाता है। लेकिन इसके बावजूद वह सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग रखती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 3.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।