अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पाः द रूल' का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। फैंस की इस बेताबी को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म के सेट से पुष्पा 2 की पहली झलक साझा की है। फिल्म के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से सेट की फोटो शेयर करते हुए बताया गया है कि शूटिंग तेजी से चल रही है।
Pushpa 2: 'पुष्पा 2' के मेकर्स ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा, सामने आई फिल्म के सेट से पहली झलक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस ट्वीट पर फिल्म की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का भी रिएक्शन आया है। उन्होंने इस पोस्ट को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'इसे दखिए..यह तो शुरुआत है।' इसके साथ ही उन्होंने फायर इमोजी भी शेयर किया है। यह तस्वीर फिल्म के सेट की है। फोटो में फिल्म के निर्देशन सुकुमार नजर आ रहे हैं। सेट पर किसी सीन को लेकर कुछ समझाते नजर आ रहे हैं। वहीं, उनके आसपास कैमरा और लाइट्स भी देखी जा सकती है। बता दें कि पुष्पा द राइज के बाद से इसके दूसरे भाग को लेकर जबरदस्त हाईप बना हुआ है।
Works of #PushpaTheRule in full flow ❤
Icon star @alluarjun, director @aryasukku, celebrity photographer @avigowariker, poster designer @tuneyjohn and the entire team is putting all their efforts to deliver the best 🤙@iamRashmika @ThisIsDSP @SukumarWritings @MythriOfficial pic.twitter.com/YzwLmNH8Qw
यही वजह है कि फिल्म को लेकर किसी भी तरह के अपडेट से अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के फैंस का ज्यादा उत्साहित हो जाते हैं। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है। हाल ही में फिल्म को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें दावा किया गया था कि इसमें अर्जुन कपूर पुलिस की भूमिका में नजर आने वाले हैं।
🔥🔥🔥🔥 look at thaaaaat! 🔥 it’s starting y’all 💃🏻 https://t.co/tr8VhuOvO7