फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranveer Singh: डीपफेक वीडियो से परेशान हुए रणवीर सिंह, सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर फैंस को दी ये सलाह

Fri, 19 Apr 2024 11:14 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 19 Apr 2024 11:14 PM IST
सार

इन दिनों सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की एक डीपफेक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह एक राजनीतिक पार्टी को प्रमोट करते हुए नजर आ रहे हैं। अब इस वीडियो पर अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए अपना रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन
Don 3 Actor Ranveer Singh Reaction On His Viral Deepfake Video Said Deepfake Se Bacho See Post
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
टेक्नॉलजी में तरक्की ने जहां लोगों की कई समस्याओं को सुलझाया है, तो वहीं इसने कई ऐसी नई समस्याओं को जन्म भी दिया है। आए दिन कोई न कोई इसका शिकार बनता है। कुछ समय पहले पुष्पा फेम अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का एक डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था, जिसे लेकर काफी हल्ला भी मचा था। अब बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इसके शिकार बने हैं। अभिनेता का एक डीपफेक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह राजनीतिक पार्टी को प्रमोट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 
Don 3 Actor Ranveer Singh Reaction On His Viral Deepfake Video Said Deepfake Se Bacho See Post
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह। - फोटो : अमर उजाला

रणवीर सिंह इस फर्जी वीडियो में एक राजनीतिक पार्टी का प्रचार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बीते कुछ दिनों में यह वीडियो काफी तेजी से फैल रही थी। इसे लेक आज 19 अप्रैल को रणवीर सिंह का रिएक्शन सामने आया है। इस वीडियो को लेकर रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर प्रतिक्रिया देते हुए लोगों से डीपफेक से बचने की चेतावनी दी है। 

Salman Khan Fan Arrested: गाजियाबाद के ‘त्यागीजी’ का लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मजाक, पुलिस ने यूं की खातिरदारी

Don 3 Actor Ranveer Singh Reaction On His Viral Deepfake Video Said Deepfake Se Bacho See Post
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेता ने इस तरह के वीडियो से लोगों को बचने की सलाह देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट साझा कर लिखा, 'डीपफेक से बचो दोस्तों।' रणवीर सिंह से पहले आलिया भट्ट, कटरीना कैफ, काजोल, रश्मिका मंधाना, नोरा फतेही समेत कई अन्य सितारे भी इस डीपफेक ट्रेंड का शिकार बन चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Don 3 Actor Ranveer Singh Reaction On His Viral Deepfake Video Said Deepfake Se Bacho See Post
रणवीर सिंह और कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

तेजी से वायरल हो रही रणवीर सिंह की इस वीडियो को एडिट कर के आर्टिफिशियल इंटेलिजेन्स के माध्यम से बनाया गया है। इस वीडियो को रणवीर के हालिया वाराणसी दोरे से जोड़ा गया है, वह वाराणसी के नमो घाट पर अभिनेत्री कृति सैनन के साथ मशहूर डिजायनर मनीष मल्होत्रा के फैशन शो में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। 

विज्ञापन
Don 3 Actor Ranveer Singh Reaction On His Viral Deepfake Video Said Deepfake Se Bacho See Post
रणवीर सिंह और कृति सेनन, मनीष मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

ओरिजिनल वीडियो में रणवीर वाराणसी में आने के अपने अनुभवों को साझा करते हुए देखे जा सकते हैं, जिसे डीपफेक द्वारा एडिट कर उन्हें एक राजनीतिक पार्टी को प्रमोट करते हुए दिखाया गया है। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले इस तरह के डीपफेक वीडियो से उनके फैन्स में काफी नाराजगी है। 

Samantha Davis Passed Away: नहीं रही बौनों की दुनिया की ये परी, ‘विलो’ के सेट पर मोहब्बत, फिर वारिवक से शादी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed