{"_id":"6622a52606b323950e0f5583","slug":"mumbai-police-arrests-salman-khan-fan-for-prank-booking-in-gangster-lawrence-bishnoi-name-know-full-details-2024-04-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Salman Khan Fan Arrested: गाजियाबाद के ‘त्यागीजी’ का लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मजाक, पुलिस ने यूं की खातिरदारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Salman Khan Fan Arrested: गाजियाबाद के ‘त्यागीजी’ का लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मजाक, पुलिस ने यूं की खातिरदारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Fri, 19 Apr 2024 10:50 PM IST
सार
मुंबई की बांद्रा पुलिस ने सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर प्रैंक बुकिंग करने के आरोप में सुपरस्टार के एक फैन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। अभिनेता के घर पर गोलीबारी मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, अब मुंबई की बांद्रा पुलिस ने सलमान खान के फैन को गिरफ्तार किया है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मजाक करना सुपरस्टार के फैन को भारी पड़ गया है। दरअसल, फैन ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर से बिश्नोई के नाम पर कैब बुक की थी, जिसके बाद उसे गिर्फतार कर लिया गया है।
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई की बांद्रा पुलिस ने सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर प्रैंक बुकिंग करने के आरोप में सुपरस्टार के एक फैन को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी राज तिलक रोशन ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा, 'उस व्यक्ति ने गैलेक्सी अपार्टमेंट से बांद्रा पुलिस स्टेशन तक पिकअप के लिए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर एक कैब बुक की थी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।'
गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम रोहित त्यागी बताया गया है। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का रहने वाला है और बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा है। डीसीपी रोशन ने मामले में कहा, 'जब कैब ड्राइवर गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचा और पिकअप के बारे में पूछताछ की, जिसके बाद बांद्रा पुलिस को इसकी सूचना दी गई।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
रविवार, 14 अप्रैल की घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रविवार की सुबह मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने मुंबई के बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर पांच राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने लगातार छापेमारी कर दोनों आरोपी विक्की गुप्ता (24 वर्ष) और सागर पाल (21 वर्ष) को गुजरात के कच्छ से गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान
- फोटो : पीटीआई
दोनों आरोपियों ने रविवार को सुबह करीब पांच बजे इस घटना को अंजाम दिया था। मुंबई पुलिस ने विक्की गुप्ता के छोटे भाई 19 वर्षीय सोनू गुप्ता को भी चंडीगढ़ से हिरासत में लिया है। पुलिस इस मामले में उसकी संभावित भूमिका की जांच कर रही है। सलमान के घर पर फायरिंग मामले में पुलिस गंभीरता से कार्यवाई कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।