फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Don 3: 'डॉन 3' में निर्देशन के साथ अभिनय का तड़का भी लगाएंगे फरहान अख्तर, अभिनेता ने फिल्म पर दिया नया अपडेट

Tue, 22 Aug 2023 05:17 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 22 Aug 2023 05:17 PM IST
विज्ञापन
Don 3 Farhan Akhtar gives update Reveals Being Part Of film As An Actor with Ranveer Singh
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

लंबे इंतजार के बाद फरहान अख्तर ने अपनी बहुप्रतीक्षित सीरीज 'डॉन' के तीसरे पार्ट का एलान किया था। पिछले काफी समय से चर्चाओं में बने रहने के बाद आखिरकार एलान के साथ साफ हो गया है कि फिल्म में इस बार शाहरुख खान को नहीं बल्कि रणवीर सिंह को 12 मुल्कों की पुलिस ढूंढने वाली है। इस घोषणा ने 'डॉन' के फैंस दो पक्षों में बांट दिया था। एक तरफ जहां रणवीर के फैंस इस एलान से खुश थे, वहीं बहुत से ऐसे थे जो शाहरुख खान के रिप्लेस होने से नाखुश थे। लेकिन, किसी भी परवाह न करते हुए फरहान अख्तर अपने फैसले अब अडिग रहे। इसके बाद से ही फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है, लेकिन अब इस बीच फरहान अख्तर ने 'डॉन 3' पर नया अपडेट साझा किया है।

Don 3 Farhan Akhtar gives update Reveals Being Part Of film As An Actor with Ranveer Singh
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

अंडरवर्ल्ड किंग की गाथा को आगे बढ़ाने वाली 'डॉन 3' अपने एलान के पहले ही सुर्खियां बटोर रही थी। लेकिन जब से फरहान अख्तर ने फिल्म की घोषणा की है, तब से फैंस के बीच इसका जबर्दस्त बज बना हुआ है। फैंस को रणवीर सिंह पर संदेह है कि क्या अभिनेता, अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान की इस विरासत को आगे ले जा पाएंगे। बीते दिनों 'डॉन 3' को लेकर जानकारी आई थी कि इसमें एक्ट्रेस कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आ सकती हैं, लेकिन बाद में कृति सेनन के नाम की अफवाहों सुनने मिली थीं। हालांकि, फैंस चाहते हैं कि शोभिता धुलिपाला इस किरदार को निभाएं। अभी मेकर्स ने 'डॉन 3' में रोमा के किरदार को निभाने वाली अभिनेत्री के नाम पर किसी भी तरह का रिएक्शन नहीं दिया है।

Don 3 Farhan Akhtar gives update Reveals Being Part Of film As An Actor with Ranveer Singh
फरहान अख्तर - फोटो : social media

अभिनेत्री के नाम पर सोशल मीडिया पर लगातार चल रही अटकलों के बीच फरहान अख्तर ने 'डॉन 3' पर नया अपडेट साझा कर तहलका मचा दिया है। खबर यह है कि फरहान सिर्फ एक निर्माता ही नहीं बल्कि एक अभिनेता के रूप में भी 'डॉन 3' का हिस्सा होंगे। यह खबर फरहान ने हाल ही में एक मीडिया संस्थान के साथ की गई बातचीत के दौरान साझा की। रणवीर की कास्टिंग के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें चिंता नहीं है क्योंकि अभिनेता ने खुद को वास्तव में एक अच्छा और बहुमुखी अभिनेता साबित किया है। 
Amrutha Suresh: सिंगर अमृता सुरेश ने यूट्यूब चैनल के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, बेटी को लेकर दी थी गलत जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Don 3 Farhan Akhtar gives update Reveals Being Part Of film As An Actor with Ranveer Singh
फरहान अख्तर-रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

फरहान अख्तर ने कहा, 'मैं बिना किसी संदेह के कह सकता हूं कि वह फिल्म में बिल्कुल शानदार प्रदर्शन करेंगे।' आलिया भट्ट, कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा की 'जी ले जरा के बारे' में बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनका ध्यान फिलहाल 'डॉन 3' पर है। अभिनेता ने कहा कि वह एक अभिनेता के रूप में 'डॉन 3' में आने से पहले अगले साल दो फिल्में भी कर रहे हैं। फरहान ने खुलासा किया कि जनवरी में वह एक फिल्म शुरू करेंगे, जिसका निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा किया जाएगा।
Ranveer Singh: रणवीर को RARKPK में डायलॉग राइटिंग के लिए क्रेटिड देना चाहते थे करण जौहर, एक्टर ने किया खुलासा

विज्ञापन
Don 3 Farhan Akhtar gives update Reveals Being Part Of film As An Actor with Ranveer Singh
फरहान अख्तर - फोटो : social media

फरहान अख्तर ने अपने शेड्यूल का खुलासा करते हुए कहा, 'आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा बनाई जा रही फिल्म का निर्देशन आरएस प्रसन्ना द्वारा किया जा रहा है, जिन्होंने शुभ मंगल सावधान का निर्देशन किया था। वह एक महान निर्देशक हैं। फिर मैं एक्सेल एंटरटेनमेंट के लिए एक और फिल्म करूंगा, जो लगभग जून या जुलाई में शुरू होगी। इनके बाद फिर मैं डॉन 3 का निर्देशन करूंगा।' तो कुल मिलाकर अभिनेता का शैड्यूल बहुत बिजी है।
Khakee Season 2: जल्द आ रहा है कट्टा और कानून की कहानी का दूसरा पड़ाव, एक्शन से भरपूर 'खाकी 2' का हुआ एलान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed