फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dostana 2: कार्तिक नहीं अक्षय कुमार के साथ बनेगी 'दोस्ताना 2', 29 साल की हीरोइन संग रोमांस करते दिखेंगे अभिनेता

Sun, 19 Jun 2022 09:02 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 19 Jun 2022 09:02 AM IST
विज्ञापन
Dostana 2 Akshay Kumar finalized for the film will romance with Janhvi Kapoor read the detail
अक्षय कुमार, कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2019 में धर्मा प्रोडक्शन ने फिल्म 'दोस्ताना 2' का एलान किया था और इस फिल्म का काम भी जबरदस्त तरीके से शुरू हो गया था। लेकिन फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर काफी विवाद हुआ। इसी वजह से स्क्रिप्ट तैयार होने के बाद भी अब तक इस कॉमेडी ड्रामा की शूटिंग शुरू नहीं हुई। कार्तिक फिल्म में लीड अभिनेता के रूप में नजर आने वाले थे, जिन्हें मेकर्स ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था। वहीं, अब फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, जिससे लग रहा है कि जल्द ही ये फिल्म एक बार फिर फ्लोर पर आ सकती है। दावा है कि इस फिल्म में अब अक्षय कुमार नजर आ सकते हैं। 

Dostana 2 Akshay Kumar finalized for the film will romance with Janhvi Kapoor read the detail
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय की लिस्ट में एक और फिल्म जुड़ी?
अक्षय कुमार की आखिरी फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। लेकिन फिर भी अभिनेता का स्टारडम बरकरार है। इसी बीच एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें दावा किया गया है कि धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'दोस्ताना 2' भी अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक आर्यन को बाहर निकालने के बाद, मेकर्स ने अक्षय कुमार को अप्रोच किया है। मेकर्स और अक्षय कुमार के बीच बातचीत चल रही है।

Dostana 2 Akshay Kumar finalized for the film will romance with Janhvi Kapoor read the detail
अक्षय कुमार - फोटो : instagram/

स्क्रिप्ट में होंगे बदलाव
रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि अगर मेकर्स और अक्षय कुमार के बीच बातचीत बन गई तो जल्द ही फिल्म की स्क्रिप्ट में भी कुछ खास बदलाव किए जाएंगे, जिसमें अक्षय कुमार को ध्यान में रखा जाएगा। हालांकि, फिल्म की स्टार कास्ट में होने वाले बदलाव को ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने स्क्रिप्ट पर एक बार फिर काम शुरू कर दिया है। 'दोस्ताना 2' की लीड अभिनेत्री जान्हवी कपूर हैं यानी अब अक्षय कुमार जान्हवी कपूर के साथ रोमांस करते नजर आ सकते हैं। दावा ये भी है कि अक्षय की एंट्री से जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dostana 2 Akshay Kumar finalized for the film will romance with Janhvi Kapoor read the detail
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला

कार्तिक आर्यन क्यों हुए फिल्म से बाहर?
शुरुआती दिनों में 'दोस्ताना 2' कार्तिक आर्यन का चयन किया गया था। इतना ही नहीं, फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी गई थी। लेकिन 30 दिनों की शूटिंग के बाद, कार्तिक आर्यन को इस फिल्म से बाहर निकाल दिया गया। उस वक्त करण जौहर ने एक बयान दिया था, जिसमें कार्तिक को 'अनप्रोफेशनल' बताया था। 

विज्ञापन
Dostana 2 Akshay Kumar finalized for the film will romance with Janhvi Kapoor read the detail
दोस्ताना 2, दोस्ताना - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2008 में आई थी 'दोस्ताना'
'दोस्ताना 2' साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'दोस्ताना' का सीक्वल है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म की कहानी ऐसे दो दोस्त की थी, जो एक लड़की के साथ अपार्टमेंट शेयर करने के लिए खुद को समलैंगिक बता देते हैं। हालांकि, दोनों ही उस लड़की से प्यार करते हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed