फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushmann Khurrana: 'पजल की तरह होती हैं फिल्में', अपनी पिछली चार मूवीज के फ्लॉप होने पर बोले आयुष्मान खुराना

Wed, 02 Aug 2023 09:00 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Wed, 02 Aug 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Dream Girl 2 actor Ayushmann Khurrana opens up on his failure of last four films It is like jigsaw puzzle read
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की मचअवेटेड फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' एलान के बाद से ही चर्चा में है। 'ड्रीम गर्ल 2' से अनन्या पांडे का फर्स्ट-लुक पोस्टर रिलीज करने के बाद अब फिल्म के निर्माताओं ने एक अगस्त को फिल्म का ट्रेलर जारी किया है। आयुष्मान के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। और अब जब फैंस को अपनी 'पूजा' की पहली झलक देखने को मिल गई है, तो उन लोगों के दिलों में फिल्म को लेकर खासी उत्सुकता जाग उठी है। सामने आए ट्रेलर को देखकर साफ पता लग रहा है कि आयुष्मान एक बार फिर 'पूजा' बन फैंस को लुभाने के लिए बिल्कुल तैयार है।

Dream Girl 2 actor Ayushmann Khurrana opens up on his failure of last four films It is like jigsaw puzzle read
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, इस बीच एक साक्षात्कार के दौरान अभिनेता ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पिछली चार फिल्मों के फ्लॉप होने के बारे में बात की है। आयुष्मान खुराना की 'चंडीगढ़ से करे आशिकी', 'अनेक', 'डॉक्टर जी', और 'एन एक्शन हीरो' पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हांलाकि, उनकी ये फिल्में टिकट खिलड़ी पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थीं। 

Dream Girl 2 actor Ayushmann Khurrana opens up on his failure of last four films It is like jigsaw puzzle read
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने अपने लगातार चार बॉक्स ऑफिस विफलताओं के बारे में बात करते हुई बताया कि यह सब सही समय और सही जगह पर होने पर निर्भर करता था। उन्होंने कहा कि यह एक जिगसॉ पजल की तरह है, जिसमें आपको फिट होने की जरूरत होती है। मुझे लगता है कि इन फिल्मों का समय सही नहीं था। साथ ही मेरा मानना है कि इन सभी फिल्मों को अच्छी तरह से बनाया गया था। एक्टर ने फिल्म लम्हे का उदाहरण देते हुए कहा कि जब लम्हे को रिलीज किया गया, तो फिल्म उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी, लेकिन यह हमारी पसंदीदा फिल्मों में से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dream Girl 2 actor Ayushmann Khurrana opens up on his failure of last four films It is like jigsaw puzzle read
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

इसके साथ ही अभिनेता ने यह भी साझा किया कि कैसे उन्होंने 'ड्रीम गर्ल 2' के लिए उन्होंने कैसी तैयारी की है। उन्होंने कहा, “एकता एक स्मार्ट निर्माता हैं और उन्हें एक शख्स से हीरो और हीरोइन दोनों का काम मिला और इस बार मैं चाहता हूं कि मुझे सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिले। इस फिल्म को करने के बाद औरतों के प्रति मेरा सम्मान बहुत ज्यादा बढ़ गया है। यह वास्तव में उतना मुश्किल नहीं था। मुझे थोड़ा सा वजन कम करना पड़ा और अपने मेटाबॉलिज्म के कारण मैं इसे जल्दी करने में कामयाम रहा। उन्होंने आगे कहा कि फिल्म में बहुत सारी कॉमेडी है और मुझे यकीन है कि दर्शकों को यह फिल्म पसंद आएंगी।

Shubhangi Atre: 'भाभी जी घर पर है' के दर्शकों के लिए बुरी खबर, शो से ब्रेक ले रही हैं तिवारी जी की अंगूरी

विज्ञापन
Dream Girl 2 actor Ayushmann Khurrana opens up on his failure of last four films It is like jigsaw puzzle read
ड्रीम गर्ल 2 - फोटो : सोशल मीडिया

'ड्रीम गर्ल 2' एकता कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित और राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित है। 'ड्रीम गर्ल' की स्टार कास्ट फिल्म के सीक्वल में वापस कर रही है। आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे के अलावा इसमें अन्नू कपूर, विजय राज, मनजोत सिंह और अभिषेक बनर्जी शामिल हैं। इसके साथ ही परेश रावल जैसे कलाकार का होना फिल्म के लिए अच्छी बात साबित हो सकता है। 'ड्रीम गर्ल 2' सिनेमाघरों में 25 अगस्त को रिलीज हो रही है।  

यह भी पढ़ें-  Kangana Ranaut: विद्युत जामवाल संग एक्शन फिल्म में काम करना चाहती हैं कंगना रणौत, बोलीं- अच्छी है हमारी जोड़ी

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed