फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dream Girl 2: सिर्फ फोन पर बातें ही नहीं, मुलाकातें भी करेगी पूजा! ड्रीम गर्ल 2 से सामने आया आयुष्मान का लुक

Sat, 24 Sep 2022 05:47 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 24 Sep 2022 05:47 PM IST
विज्ञापन
Dream Girl 2: Ayushmann Khurrana Girl Look Out From Upcoming Movie Photo Viral On Social Media
Ayushmann Khurrana - फोटो : सोशल मीडिया

आयुष्मान खुराना बॉलीवुड के प्रतिभाशाली एक्टर्स में शुमार हैं। वह फिल्मों में अलग-अलग किरदारों को निभाने के लिए जाने जाते हैं। दिलचस्प बात यह है कि किसी भी किरदार में वह पूरी तरह ढल जाते हैं, फिर चाहे वह किसी महिला का किरदार क्यों न हो! बता दें कि इन दिनों आयुष्मान अपनी आगामी फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' को लेकर चर्चा में हैं। यह आयुष्मान खुराना की ही वर्ष 2019 में आई फिल्म 'ड्रीम गर्ल' की सीक्वल है। फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में आयुष्मान पूजा बनकर लड़कों से बातें किया करते थे। अब ड्रीम गर्ल 2 में एक बार फिर आयुष्मान लड़की बनने को तैयार हैं। 

Dream Girl 2: Ayushmann Khurrana Girl Look Out From Upcoming Movie Photo Viral On Social Media
आयुष्मान खुराना - फोटो : Instagram

एक बार फिर 'ड्रीम गर्ल 2' में आयुष्मान लड़की का किरदार निभाने जा रहे हैं। मगर इस बार वह सिर्फ बातें ही नहीं करेंगे, बल्कि मुलाकातें भी करते नजर आएंगे। बता दें कि ड्रीम गर्ल 2 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म के सेट से आयुष्मान खुराना का लुक लीक हो गया है, जिसमें वो सलवार सूट पहने लड़की के अवतार में नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म में आयुष्मान के साथ अभिनेत्री अनन्या पांडे भी नजर आएंगी।

Doctor G Song: डॉक्टर जी का पहला गाना 'हर जगह तू' रिलीज, लव रोमांटिक सॉन्ग में दिखी आयुष्मान और रकुल की

Dream Girl 2: Ayushmann Khurrana Girl Look Out From Upcoming Movie Photo Viral On Social Media
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

तस्वीर में देखा जा सकता है कि आयुष्मान ने लाल रंग का सूट पहना है और दो चोटी बनाई हुई है। हालांकि, तस्वीर ज्यादा साफ नहीं है, लेकिन एक्टर फिर भी खूबसूरत दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है। आपको बता दें कि 'ड्रीम गर्ल 2' 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Ayushmann Khurrana: 'डॉक्टर जी' से सफलता की नई इबारत लिख पाएंगे आयुष्मान खुराना, ऐसा रहा पिछली पांच

विज्ञापन
विज्ञापन
Dream Girl 2: Ayushmann Khurrana Girl Look Out From Upcoming Movie Photo Viral On Social Media
Ayushmann Khurrana - फोटो : Social Media

आपको बता दें की 'ड्रीम गर्ल 2' के अलावा आयुष्मान खुराना फिल्म 'डॉक्टर-जी' को लेकर भी चर्चा में हैं। जंगली पिक्चर्स के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर 20 सितंबर रिलीज हुआ था। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। फिल्म में आयुष्मान को स्त्री रोग विशेषज्ञ दिखाया गया है। जो ऑर्थोपेडिक सर्जन बनते-बनते गायनोकॉलोजिस्ट बन जाते हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में 14 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। आयुष्मान खुराना के साथ-साथ फिल्म में शेफाली शाह और रकुल प्रीत भी हैं।

कभी पैसों के लिए ट्रेन में गाना गाते थे आयुष्मान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed