फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Neha Kakkar: नेहा कक्कड़ को बैन करने की मांग! फाल्गुनी पाठक ने सिंगर को दिखाया आइना; यूं निकाली अपनी भड़ास

Sat, 24 Sep 2022 05:18 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 24 Sep 2022 05:18 PM IST
विज्ञापन
neha kakker trolled remakes song maine payal hai chhankai falguni pathak reshares poster of ban neha kakkar
फाल्गुनी पाठक, नेहा कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर हैं। हाल ही में, नेहा का एक गाना रिलीज हुआ, जो फाल्गुनी पाठक के मशहूर गाने 'मैंने पायल है छनकाई' का रिमिक्स वर्जन है। इस गाने का नाम 'ओ सजना' है, जिसे यूट्यूब पर रिलीज किया गया। हालांकि, नेहा कक्कड़ द्वारा 90 के दशक के इस खूबसूरत गाने के साथ छेड़छाड़ करना लोगों को पसंद नहीं आया। इतना ही नहीं, खुद फाल्गुनी ने भी नेहा कक्कड़ को खरी खोटी सुनाई है। वहीं, अब फाल्गुनी पाठक ने इस गाने पर लोगों के रिएक्शन रीशेयर किए हैं।  

neha kakker trolled remakes song maine payal hai chhankai falguni pathak reshares poster of ban neha kakkar
नेहा कक्कड़ - फोटो : insta

दरअसल, फाल्गुनी पाठक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर बहुत सारे पोस्ट रीशेयर किए हैं। यह तमाम पोस्ट उन यूजर्स के हैं, जिन्होंने नेहा कक्कड़ को खरी खोटी सुनाई है। इतना ही नहीं, एक यूजर ने तो नेहा कक्कड़ को बैन करने तक की मांग की है। फाल्गुनी पाठक द्वारा रीशेयर किए गए पहले पोस्ट में लिखा है, 'टी सीरीज पूरी सावधानी से 90 के दशक के सभी अच्छे गानों को चुनकर उन्हें नेहा की आवाज में घटिया से घटिया रिमिक्स बनाने की कोशिश कर रहा है।'

neha kakker trolled remakes song maine payal hai chhankai falguni pathak reshares poster of ban neha kakkar
फाल्गुनी पाठक - फोटो : Social media

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कृपया कोई इस ऑटो-ट्यूट सिंगर और उसके रीमिक्स को बैन करो।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'हमारे बचपन की यादों को इस तरह बर्बाद किया जा रहा है।' इतना ही नहीं, एक यूजर ने पीएम मोदी को मैसेज कर नेहा कक्कड़ को बैन करने की बात कही, जिसका स्क्रीनशॉट फाल्गुनी पाठक ने रीशेयर किया है। इस मैसेज मे ं लिखा है, 'सर, प्लीज नेहा कक्कड़ को इंडिया में हमेशा के लिए बैन कर दिया जाए।'





विज्ञापन
विज्ञापन
neha kakker trolled remakes song maine payal hai chhankai falguni pathak reshares poster of ban neha kakkar
फाल्गुनी पाठक - फोटो : सोशल मीडिया

फाल्गुनी पाठक ने कही यह बात
इस पूरे मामले पर फाल्गुनी पाठक ने एक बयान भी दिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि वह मनोरंजन के लिए नेहा पर मुकदमा नहीं करेंगी क्योंकि उनके पास अधिकार नहीं हैं। मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान फाल्गुनी से पूछा गया कि क्या वह नेहा के खिलाफ कोई कानूनी कदम उठाने वाली हैं? जब फाल्गुनी पाठक ने जवाब देते हुए कहा, "काश मैं कर पाती लेकिन मेरे पास अधिकार नहीं हैं।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed