बीते दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं। इनमें गदर 2 ओएमजी 2 जेलर और आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल 2। आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 को भी 'गदर 2' की तरह ही रक्षा-बंधन का भरपूर फायदा मिला है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है। अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' की सफलता से बेहद खुश हैं। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 10.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अपना उत्साह जाहिर करते हुए अभिनेता ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि पिछले 3 महीनों में मिड बजट और छोटे बजट की फिल्में भी सफलतापूर्वक चल रही हैं।
Ayushmann Khurrana: 'जवान' और 'गदर 2' के बीच 'ड्रीम गर्ल 2' ने बना ली जगह, फिल्म की सफलता पर बोले आयुष्मान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि ड्रीम गर्ल 2 गदर 2, ओएमजी 2 और अब जवान के बज के बीच रिलीज हुई है। इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है। इसको लेकर आयुष्मान खुराना का कहना है कि पहले लोगों को लगता था कि सिर्फ बड़े बजट की फिल्में ही चलेगी। यहां तो, फिल्म की टाइमिंग सही है और ड्रीम गर्ल 2, 'जवान' और 'गदर 2' के बीच में आई लेकिन फिर भी इसने अपनी जगह बना ली और यह 'ड्रीम गर्ल 2' की सबसे बड़ी जीत होगी।
इसे भी पढ़ें- Amrita Pritam: जली हुई आधी सिगरेट की तरह एक-दूजे के लिए तड़पते रहे अमृता-साहिर, दर्दभरी रही इनकी प्रेम कहानी
उन्होंने ऑन-स्क्रीन पूजा का किरदार निभाने के बारे में आगे कहा, 'अगर कहानी अच्छी और प्रभावशाली है, तो न केवल लड़की बल्कि आप भी डायनासोर बनने के लिए तैयार होंगे। अच्छी कहानी के लिए अभिनेता कठिन और चुनौतीपूर्ण काम करना चाहते हैं। पहले कमल हासन सर जैसे अभिनेता, गोविंदा सर और आमिर खान सर ने भी महिला किरदार निभाए हैं, लेकिन इस भूमिका के लिए मेरी प्रतिस्पर्धा माधुरी, श्रीदेवी और हेमा मालिनी से है। क्योंकि मुझे लगा कि अगर मैं पुरुष अभिनेताओं को ध्यान में रखूंगा तो मैं न्याय नहीं कर पाऊंगा।'
आयुष्मान ने सभी की प्रशंसा की और कहा कि यह एक अद्भुत टीम है और अन्नू कपूर हमेशा उनके लिए भाग्यशाली साबित हुए हैं क्योंकि उन्होंने उनके साथ सफल प्रोजेक्ट किए हैं। इस फिल्म में, आयुष्मान पूजा नाम की महिला का किरदार करते नजर आ रहे हैं। ड्रीम गर्ल 2 बेहद सफल फिल्म ड्रीम गर्ल का सीक्वल है, जो 2019 में रिलीज हुई थी।
बता दें कि ड्रीम गर्ल 2 की पहली किस्त बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रही थी। वहीं ड्रीम गर्ल 2 की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें आयुष्मान खुराना, अनन्या पांडे, मनजोत सिंह, राजपाल यादव, परेश रावल, असरानी, मनोज जोशी, सीमा पाहवा और विजय राज हैं। फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य ने किया है और एकता कपूर ने इसे प्रोड्यूस किया है।