सब्सक्राइब करें

Esha Deol: धूम में बिकिनी पहनने के लिए ईशा ने मां हेमा मालिनी से मांगी थी इजाजत, ड्रीम गर्ल ने दिया था यह जवाब

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Thu, 31 Aug 2023 09:26 AM IST
विज्ञापन
Esha Deol asked for mother Hema Malini permission to wear bikini in Dhoom know what Dream Girl replied here
ईशा देओल, हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल इन दिनों लगातार मीडिया की सुर्खियों में छाई हुई हैं। एक तरफ उनकी फिल्म 'एक दुआ' को हाल ही में नेशनल अवॉर्ड मिला है। वहीं, दूसरी तरफ उनके भाई सनी दओल 'तारा सिंह' बनकर बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। ईशा ने साल 2002 में आई रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'कोई मेरे दिल से पूछे' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। ईशा कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रही हैं। एक्ट्रेस साल 2004 में आई अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम, उदय चोपड़ा और रिमी सेन स्टारर फिल्म धूम में भी नजर आई थीं। 

Trending Videos
Esha Deol asked for mother Hema Malini permission to wear bikini in Dhoom know what Dream Girl replied here
ईशा देओल - फोटो : social media

एक इंटरव्यू में ईशा ने खुलासा किया कि उन्होंने फिल्म में बिकिनी पहनने के लिए अपनी मां से इजाजत मांगी थी। एक्ट्रेस ने कहा, ''बेशक मुझे बिकनी पहनने के लिए अपनी मां से परमिशन लेनी पड़ी। मुझे लगा कि मुझे उनसे पूछना चाहिए, लेकिन जब मैंने जाकर पूछा, तो उन्होंने मुझसे पूछा, 'क्या तुम दोस्तों के साथ छुट्टियों पर नहीं जातीं और बीच पर बिकनी नहीं पहनतीं? और मुझे पता है कि जिन लोगों के साथ मैं शूटिंग कर रही थी, वो अच्छे लोग थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Esha Deol asked for mother Hema Malini permission to wear bikini in Dhoom know what Dream Girl replied here
ईशा देओल - फोटो : सोशल मीडिया

ईशा ने फिल्म में अपने किरदार 'शीना' के बारे में भी खुलासा किया। उन्होंने कहा, “यह अब तक की सबसे प्यारी, मजेदार स्क्रिप्ट में से एक थी और शीना की भूमिका मुझे बहुत पसंद आई। वह एक बोल्ड और बिंदास लड़की थी। कहीं न कहीं, मैं अब भी वही हूं।'' 

Esha Deol asked for mother Hema Malini permission to wear bikini in Dhoom know what Dream Girl replied here
ईशा देओल

उन्होंने आगे कहा, "मैं हमेशा एथलेटिक रही हूं और आनुवंशिक रूप से मुझे एक अच्छे शरीर का आशीर्वाद मिला है, इसलिए मुझे बस उस पर कड़ी मेहनत करनी थी और वह हासिल करना था जो मेरे निर्माता आदित्य चोपड़ा चाहते थे और दर्शकों ने इसे पसंद किया।" 

Sunny Deol: बचपन में डिस्लेक्सिक थे सनी, बोलने में होती थी घबराहट, अभिनेता ने वर्षों बाद उठाया राज पर से पर्दा

विज्ञापन
Esha Deol asked for mother Hema Malini permission to wear bikini in Dhoom know what Dream Girl replied here
ईशा देओल - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 2008 में आई उनकी फिल्म 'हाईजैक' के बाद ईशा को आखिरी बार राम कमल मुखर्जी के निर्देशन में बनी शॉट फिल्म 'एक दुआ' में देखा गया था। हाल ही में उनकी फिल्म को नेशनल अवॉर्ड मिला है।

यह भी पढ़ें-  Sunny Deol: '2015 में ही बनने वाला था बॉर्डर का सीक्वल लेकिन...', सनी देओल ने 'बॉर्डर 2' पर दिया नया अपडेट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed