सब्सक्राइब करें

Sunny Deol: '2015 में ही बनने वाला था बॉर्डर का सीक्वल लेकिन...', सनी देओल ने 'बॉर्डर 2' पर दिया नया अपडेट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 31 Aug 2023 08:58 AM IST
विज्ञापन
sunny deol reaction on border 2 gadar 2 actor says sequel film was shelved due to his flop movies
सनी देओल बॉर्डर - फोटो : सोशल मीडिया

सनी देओल अपनी हालिया रिलीज फिल्म गदर की सफलता का आनंद उठा रहे हैं। यह फिल्म बहुत जल्द 500 करोड़ रुपये कमाने की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है। सनी देओल इस फिल्म के जरिए 22 साल के बाद बड़े पर्दे पर वापस लौटे हैं। इस फिल्म में अभिनेता के साथ अमीषा पटेल, मनीष वाधवा और उत्कर्ष शर्मा जैसे सितारे नजर आए हैं। गदर 2 की सफलता के बाद बॉर्डर 2 बनने की खबर आ गई थी, लेकिन अगले ही दिन निर्देशक जे.पी. दत्ता ने कहा था कि ऐसी कोई योजना नहीं है। अब सनी देओल ने भी इस फिल्म पर अपडेट दिया है। 

Trending Videos
sunny deol reaction on border 2 gadar 2 actor says sequel film was shelved due to his flop movies
सनी देओल - फोटो : social media

बता दें कि सनी देओल ने 11 साल बाद बॉक्स ऑफिस पर सफलता का स्वाद चखा है। उनकी पिछली फिल्म यमला पगला दीवाना हिट हुई थी, जो 2011 में रिलीज हुई थी। इसके बाद तो मानो उनका करियर ट्रैक से उतर गया था, लेकिन फिर सनी देओल ने साल 2023 में गदर 2 के साथ दमदार वापसी की और बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया। अब हाल ही में सनी देओल ने बॉर्डर के सीक्वल पर कहा  बॉर्डर 2 बहुत पहले ही बन जाती, लेकिन उस वक्त सनी देओल की फिल्में बैक-टू-बैक बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही थीं। इस वजह से मेकर्स ने इस ब्लॉकबस्टर मूवी का सीक्वल बनाने का प्लान कैंसिल कर दिया था।


इसे भी पढ़ें- Rajkummar Rao Birthday: राजकुमार राव का पहला प्यार बना जी का जंजाल, 25 लड़कों ने पीट-पीटकर कर दिया था बुरा हाल
विज्ञापन
विज्ञापन
sunny deol reaction on border 2 gadar 2 actor says sequel film was shelved due to his flop movies
'गदर 2' में सनी देओल - फोटो : social media

एक इंटरव्यू के दौरान सनी देओल से पूछा गया कि सुनने में आया है कि बॉर्डर 2 बन रही है। इसके जवाब में एक्टर ने कहा, 'हां मैंने भी सुना है, हम इसे बहुत पहले भी बनाना चाहते थे। मुझे याद है कि वह साल 2015 था, लेकिन उस वक्त मेरी फिल्में चल नहीं रही थीं, तो लोग घबरा गए कि नहीं बनाना चाहते, अब हर कोई इसे बनाना चाहता है।'

sunny deol reaction on border 2 gadar 2 actor says sequel film was shelved due to his flop movies
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

सनी देओल यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा, 'फिल्म बनाने का मतलब यह नहीं होता कि इसे सिर्फ बना दिया जाए। पहले एक अच्छी कहानी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले मैं बॉर्डर 2 की कहानी सुनूंगा और मुझे लगा कि इसमें दम है, तो मैं निश्चित रूप से इसे करूंगा, लेकिन कहानी में वो बॉर्डर वाली बात आनी चाहिए।'

विज्ञापन
sunny deol reaction on border 2 gadar 2 actor says sequel film was shelved due to his flop movies
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बॉर्डर की बात करें तो बॉर्डर 1997 में रिलीज हुई और इसका निर्देशन जे.पी.दत्ता ने किया था। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, सुदेश बेरी, पुनीत इस्सर और कुलभूषण खरबंदा भी थे। वहीं फिल्म में तब्बू, राखी, पूजा भट्ट और शरबानी मुखर्जी भी थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed