{"_id":"64ef6d010411bc2f29080c6c","slug":"rajkummar-rao-birthday-know-actor-struggle-filmy-career-awards-personal-life-love-affairs-and-unknown-facts-2023-08-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajkummar Rao Birthday: राजकुमार राव का पहला प्यार बना जी का जंजाल, 25 लड़कों ने पीट-पीटकर कर दिया था बुरा हाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rajkummar Rao Birthday: राजकुमार राव का पहला प्यार बना जी का जंजाल, 25 लड़कों ने पीट-पीटकर कर दिया था बुरा हाल
मेहनत एक दिन जरूर रंग लाती है, और इस बात को सच कर दिखाया है राजकुमार राव ने। फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक न रखने के बावजूद भी 31 अगस्त, 1984 को गुरुग्राम में जन्मे राजकुमार ने अपनी कड़ी मेहनत और टैलेंट के दम पर आज जो मुकाम हासिल किया है, उसे पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। यह इस बात का भी सबूत देती है कि राजकुमार राव मुश्किलों से हार मानने वालों में से नहीं हैं। प्रोफेशनल जिंदगी के संघर्ष भरे डगर को पार कर राजकुमार आज करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए हैं। खैर, प्रोफेशनल के साथ-साथ राजकुमार की पर्सनल जिंदगी भी काफी दिलचस्प रही है। तो चलिए आज इस टैलेंटेड स्टार के जन्मदिन के खास अवसर पर इनसे जुड़ा एक मजेदार किस्सा जान लेते हैं-
2 of 5
राजकुमार राव
- फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार राव का जन्म 31 अगस्त, 1984 को गुरुग्राम के अहीरवाल में हुआ था। दिल्ली विश्वविद्यालय के आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद राजकुमार ने भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान से पढ़ाई की, और हजारों अन्य लोगों की तरह एक्टिंग में किस्मत आजमाने मायानगरी मुंबई आ गए। राजकुमार ने एक इंटरव्यू में साफ किया था कि जब वह 11वीं क्लास में थे, तभी ठान लिया था कि उन्हें अभिनेता ही बनना है। संघर्ष के दिनों में मुंबई जैसी जगह पर गुजर-बसर करने के लिए राजकुमार राव विज्ञापनों में अभिनय किया करते थे।
3 of 5
राजकुमार राव
- फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार राव ने संघर्ष से लड़ना जारी रखा, और सैकड़ों ऑडिशन में रिजेक्ट होने के बाद उनके हाथ लगी फिल्म 'लव सेक्स और धोखा'। यह मूवी राजकुमार को एकता कपूर ने ऑफर की थी। वर्ष 2010 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया था। इसके बाद राजकुमार 'रागिनी एमएमएस 2' और ' गैंग्स ऑफ वासेपुर पार्ट 2' जैसी फिल्मों में सहायक भूमिका में नजर आए। हालांकि, उनकी किस्मत चमकी फिल्म 'काय पो छे' से। फिर क्या था, राजकुमार के लिए एक से बढ़कर एक फिल्मों के ऑफर आने लगे और उन्होंने हर किरदार को शिद्दत से निभाकर दर्शकों समेत निर्देशकों के भी दिल जीत लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राजकुमार राव
- फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार राव के लिए फिल्म 'शाहिद' काफी खास रही। इस मूवी में अभिनेता ने वकील शाहिद आजमी के किरदार को इतने बेहतरीन तरीके से निभाया कि उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 'बरेली की बर्फी' में राजकुमार, प्रीतम विद्रोही बने और 'न्यूटन' में चुनाव अधिकारी। अभिनेता की सभी भूमिकाएं एक-दूसरे से बिल्कुल अलग थीं। बावजूद इसके भी उन्होंने हर कैरेक्टर में खुद को ढाला और साबित कर दिया कि वह इस इंडस्ट्री में रहने लायक क्यों हैं।
विज्ञापन
5 of 5
राजकुमार राव
- फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार राव के बचपन के प्यार का किस्सा भी काफी रोचक है। एक इंटरव्यू में अभिनेता ने खुद इसका खुलासा करते हुए बताया था, 'मैं गुरुग्राम के मार्डन फैंसी ब्लू बेल्स स्कूल में पढ़ाई करने चला गया। उसी स्कूल में मैंने एक लड़की को बास्केटबॉल खेलते देखा। फिर हम दोनों ने डेटिंग भी शुरू की लेकिन उस लड़की का पहले से एक बॉयफ्रेंड था। जब उस लड़की के बॉयफ्रेंड को पता चला कि मैं उसकी गर्लफ्रेंड को डेट कर रहा हूं, तो वह लड़के लेकर मुझे मारने आए। 25 जाट लड़कों ने मिलकर मुझे खूब मारा।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।