{"_id":"5d9060fb8ebc3e016d63157b","slug":"dream-girl-box-office-collecion-cross-120-crore","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शनिवार को 'ड्रीम गर्ल' ने कर डाली दोगुनी कमाई, 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा सफर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शनिवार को 'ड्रीम गर्ल' ने कर डाली दोगुनी कमाई, 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा सफर
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 29 Sep 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Dream Girl
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कॉमेडी जोनर की फिल्म ड्रीम गर्ल की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। तीसरे हफ्ते भी फिल्म की धमाकेदार कमाई का सिलसिला जारी है। नए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के जो आंकड़े सामने आए हैं उसके अनुसार फिल्म ने इस शनिवार को 6.30 करोड़ की कमाई की है। यह आकड़ा शुक्रवार की कमाई 3.40 करोड़ से करीब दोगुना है।
2 of 4
Dream girl
- फोटो : amar ujala mumbai
इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 120.50 करोड़ रुपये की हो गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा की यह फिल्म रविवार को 125 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।माना जा रहा है कि गांधी जयंती तक फिल्म इसी रफ्तार से कमाई करेगी।
दरअसल, 2 अक्टूबर को ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर दस्तक देने वाली है। इसके साथ ही हॉलीवुड फिल्म जोकर और टॉलीवुड फिल्म सई रा नरसिम्हा रेड्डी रिलीज हो रही है, जिसमें चिरंजीवी से लेकर अमिताभ बच्चन मुख्य किरदार में हैं। इन फिल्मों के रिलीज के बाद तय है कि आयुष्मान की फिल्म का कलेक्शन थम जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Dream Girl and Chhichhore
- फोटो : file photo
ड्रीम गर्ल की रिलीजिंग डेट के आस-पास वैसे तो कई फिल्में रिलीज हुईं थी लेकिन उनमें से सिर्फ छिछोरे ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी दस्तक दर्ज करा सकी। सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर अभिनीत यह फिल्म तीन हफ्तों में 133 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। लंबे समय बाद हिंदी सिनेमा में लगातार ऐसी फिल्में रिलीज हुईं हैं जिन्होंने बैक टू बैक 100 करोड़ रुपये की कमाई की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।