आज से बिग बॉस 13 शुरू हो रहा है और इसे लेकर सुर्खियों का बाजार गर्म है। सलमान खान के शो को लेकर कई दावे सामने आ रहे हैं। कभी शो में किसी महिला की आवाज गूंजने को लेकर तो कभी अमीषा पटेल के शो से स्पेशल कनेक्शन को लेकर। वहीं इस बीच शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर भी कई दावे किए जा रहे हैं। इस बीच हम आपको बताते हैं ऐसे 13 कंटेस्टेंट्स जो इस बार शो में नजर आ सकते हैं।
बिग बॉस 13 के रंगारंग आगाज से महमूद के जन्मदिन तक, ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर सशाधर मुखर्जी का आज जन्मदिन है। बॉम्बे टॉकीज के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाले सशाधर ने कई बेहतरीन फिल्में बनाईं। दिल देके देखो, लव इन शिमला, एक मुसाफिर एक हसीन और लीडर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने वाले मुखर्जी को साल 1967 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया। साल 1990 में उनका निधन हो गया था। ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि एक्ट्रेस साधना शोहरत दिलाने वाले प्रोड्यूसर सशाधर मुखर्जी ही थे।
इस निर्माता की वजह से साधना को मिली थी इतनी शोहरत, हॉलीवुड से कॉपी किया था स्टाइल
रणबीर कपूर ने मुंबई में अपने जन्मदिन पर शानदार पार्टी दी थी। यह पार्टी उन्होंने बांद्रा में स्थित अपने घर पर रखी थी। इसकी मेजबानी आलिया ने नीतू कपूर के साथ मिलकर की। इसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां पहुंचीं जिसमें शाहरुख खान से लेकर आमिर खान का नाम शामिल है। पार्टी में रणबीर की एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण भी पहुंची थीं लेकिन एक वजह के चलते उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।
दीपिका की ऐसी तस्वीरें देखते ही यूजर्स बोले नशेड़ी, एक्स बॉयफ्रेंड की पार्टी में हुई थीं शामिल
मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' रिलीज होने के बाद से ही विवादों में है। सोशल मीडिया पर कई लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों ने इसकी कड़ी अलोचना भी की है। इस बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मैगजीन पांचजन्य ने इसे देश विरोधी बताते हुए निशाना साधा है।
मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज को संघ ने बताया 'जिहाद का नया रूप', गुजरात दंगों को लेकर कही ये बात
भारतीय सिनेमा में कॉमेडी को एक अलग लेवल पर ले जाने वाले महमूद का जन्म 29 सितंबर 1932 को को हुआ था। महमूद ने करीब 300 हिंदी फिल्मों में काम किया। महमूद ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'सीआईडी' से की थी। फिल्मों में आने से पहले महमूद मीना कुमार के टेनिस कोच थे। साथ ही डायरेक्टर पीएल संतोषी के ड्राइवर भी रहे। बाद में महमूद ने मीना कुमारी की बड़ी बहन मधु से शादी कर ली थी। मधु से तलाक के बाद महमूद का अफेयर अरुणा ईरानी से हुआ, लेकिन दोनों में से किसी ने अपने रिश्ते की बात नहीं कबूली।
हीरो से ज्यादा फीस लेते थे महमूद, बिना रिहर्सल देते लाइव परफॉर्मेंस, बर्थडे पर जानें अनसुने तथ्य