फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणबीर कपूर ने जन्मदिन पर प्रशंसकों को नहीं किया निराश, खूब खिंचवाई सेल्फी आकर उनके पास

Sun, 29 Sep 2019 12:18 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 29 Sep 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor meets fans outside his house video viral
Ranbir Kapoor - फोटो : twitter

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस जन्मदिन को खास बनाने के लिए बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां भी जमीं पर उतर आईं। इतना ही नहीं रणबीर के बर्थडे पर प्रशंसक भी उनके घर के बाहर इकट्ठा हो गए। अपने प्रशंसकों को इस तरह से देख रणबीर खुद को रोक नहीं पाए। इसके बाद जो भी हुआ उसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 

Ranbir Kapoor meets fans outside his house video viral
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो को मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो में आप देखेंगे कि रणबीर कपूर के घर के बाहर प्रशंसक भारी मात्रा में मौजूद हैं। सभी के हाथ में तोहफे हैं और अपने स्टार की एक झलक पाने की चाहत। प्रशंसकों का हुजूम देखते ही रणबीर घर से बार निकले और सभी का अभिवादन स्वीकार किया।

Ranbir Kapoor meets fans outside his house video viral
Ranbir Kapoor - फोटो : twitter

वीडियो में आप देखेंगे कि रणबीर बॉडीगार्ड के साथ नजर आ रहे हैं। गेट के पास मौजूद सिक्योरिटी गार्ड जहां बैठता है उस कमरे की छत पर सीढ़ी से चढ़ते हैं। इसके बाद अपने प्रशंसकों से मिलते हैं। रणबीर को देखकर उनके प्रशंसक बेहद खुश हो जाते हैं। रणबीर के जन्मदिन का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आलिया भट्ट रणबीर के लिए केक बनाती नजर आ रही हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ranbirkapoor meet his fan on occasion of his birthday #viralbayani @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor meets fans outside his house video viral
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, आलिया ने खुद रणबीर के लिए उनका पसंदीदा पाइनएप्पल फ्लेवर्ड केक बनाया। वीडियो में देख सकते हैं कि आलिया किचन में हैं और केक बना रही हैं। हालांकि कुकिंग के अपने स्टाइल का वो खुद भी मजाक बना रही हैं। अपने बेटे के जन्मदिन के जश्न में ऋषि कपूर पत्नी नीतू कपूर के साथ पहुंचे। तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। दोनों ने कार के अंदर से ही मीडिया को देखकर हाथ हिलाया।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor meets fans outside his house video viral
Deepika, Shahrukh, Aamir - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

बॉलीवुड सितारों की बात करें तो रणबीर के इस जश्न में सबसे पहले दीपिका पादुकोण पहुंचीं। हालांकि रणबीर पार्टी में देर से पहुंचे। इस मौके पर दीपिका ने काले रंग की ड्रेस पहनी थी। रणबीर के घर के बाहर दीपिका को कार में स्पॉट किया गया। दीपिका के अलावा उनके पति और मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह भी पहुंचे। इनके अलावा आमिर खान, शाहरुख खान, करण जौहर, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा भी नजर आए।

यह भी पढ़ें:- रणबीर के जन्मदिन पर आलिया भट्ट ने किया ये काम, वीडियो में खुद का ही उड़ा रहीं मजाक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed