फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Drishyam 2: सात साल बाद फिर खुलेंगे जमीन की गहराई में दफन राज, जानिए 'दृश्यम 2' से जुड़ी खास बातें

Mon, 14 Nov 2022 06:21 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 14 Nov 2022 06:21 PM IST
विज्ञापन
Drishyam 2  Box Office Collection Prediction ajay devgn Film Release Date Cast Crew Story advance booking
दृश्यम 2 - फोटो : social media

अजय देवगन की सस्पेंस, थ्रिलर, डर और इमोशन से भरी फिल्म 'दृश्यम' साल 2015 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को समीक्षकों से लेकर दर्शकों द्वारा भी काफी सराहा गया। इसके बाद से ही फैंस को फिल्म के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार था और अब सात साल के बाद ये इंतजार खत्म होने जा रहा है। एक बार फिर से सलगांवकर परिवार लौट रहा है अपने अतीत के साथ। तो चलिए फिल्म की रिलीज से पहले जान लेते हैं 'दृश्यम 2' से जुड़ी कुछ अहम बातें।



 

Drishyam 2  Box Office Collection Prediction ajay devgn Film Release Date Cast Crew Story advance booking
दृश्यम 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'दृश्यम 2' में एक बार फिर से अजय देवगन (विजय सालगांवकर) के साथ ही अभिनेत्री श्रेया सरन (नंदिली सालगांवकर), और इशिता दत्ता (अंजू सालगांवकर) दिखाई देंगे। वहीं मीरा देशमुख के किरदार में तब्बू दृश्यम 2 में भी नजर आने वाली हैं। फिल्म में पुरानी कास्ट की वापसी हो रही है। हालांकि इस बार अजय देवगन का सामना पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रहे अक्षय खन्ना से होने वाला है।

Drishyam 2  Box Office Collection Prediction ajay devgn Film Release Date Cast Crew Story advance booking
दृश्यम 2 - फोटो : social media

फिल्म 'दृश्यम' में सैम नाम के लड़के की गुमशुदगी का केस दिखाया गया था, जिसका विजय सलगांवकर की बेटी से अनजाने में कत्ल हो जाता है। पिछली पार की उलझी हुई गुत्थी इस बार सुलझाई जाएगी। यानी कहानी जहां से खत्म हुई वहां से शुरू होगी, लेकिन सात साल के बाद। 'दृश्यम 2' मीरा देशमुख यानी के बेटे सैम का केस एक बार फिर से री-ओपन किया जाएगा। इसी के साथ एक बार फिर से विजय सलगांवकर डर, क्राइम और पुलिस इन्वेस्टिगेशन के बीच अपने परिवार को बचाने की जद्दोजहद करता दिखेगा। वहीं पुलिस जमीन में सात साल से दफन राज को एक बार फिर से खोदना शुरू करेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Drishyam 2  Box Office Collection Prediction ajay devgn Film Release Date Cast Crew Story advance booking
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया
पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है 'दृश्यम 2'

बात करें 'दृश्यम 2' के लागत मूल्य की तो इसे तकरीबन 50 करोड़ में बनाया गया है। फिल्म का पहला पार्ट जबरदस्त हिट रहा था और 'दृश्यम 2' ट्रेलर रिलीज के बाद से भी इसे फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि अजय की पिछली फिल्म 'थैंक गॉड' उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई लेकिन 'दृश्यम 2' को अभी से मिल रही प्रतिक्रिया को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म पहले दिन तकरीबन 12 से 15 करोड़ की ओपनिंग ले सकती है।

विज्ञापन
Drishyam 2  Box Office Collection Prediction ajay devgn Film Release Date Cast Crew Story advance booking
दृश्यम 2 - फोटो : social media

इस दिन रिलीज होगी 'दृश्यम 2'
वायकॉम 18 स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत और गुल गुलशन कुमार, टी-सीरीज़ और पैनोरमा स्टूडियो, भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार द्वारा निर्मित 'दृश्यम 2' 18 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed