{"_id":"61f3ee1d55a0e71d7d6332cd","slug":"drug-case-ncb-arrested-sushant-singh-rajput-neighbor-sahil-shah-alias-flacko-in-connection-with-a-drug-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Drug Case: सुशांत सिंह राजपूत के पड़ोसी को एनसीबी ने किया गिरफ्तार, नौ महीने से फरार था ड्रग्स पेडलर फ्लैको","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Drug Case: सुशांत सिंह राजपूत के पड़ोसी को एनसीबी ने किया गिरफ्तार, नौ महीने से फरार था ड्रग्स पेडलर फ्लैको
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Fri, 28 Jan 2022 06:52 PM IST
सार
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बना रहा ड्रग्स का मामला एक बार फिर चर्चा में है। अभिनेता के निधन के बाद सामने आए इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बना रहा ड्रग्स का मामला एक बार फिर चर्चा में है। अभिनेता के निधन के बाद सामने आए इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इतना ही नहीं इस मामले के सामने आने के बाद बॉलीवुड के कई कनेक्शन भी निकल कर सामने आए थे। हालांकि समय के साथ यह मामला भी धीरे-धीरे ठंडा हो गया था, लेकिन अब एक बार फिर ड्रग्स का यह मामला सुर्खियों में छा गया है। दरअसल सामने आई खबरों के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत के पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है।
बीते 8 महीने से फरार सुशांत सिंह राजपूत के पड़ोसी ड्रग्स पेडलर शाह एलियस फ्लैको को आखिरकार एनसीबी ने पकड़ लिया है। मामले में एसीबी अधिकारियों ने बताया कि वह 31 वर्षीय फ्लैको से पूछताछ करेंगे। एनसीबी के मुताबिक वह बीते साल अप्रैल में गिरफ्तार हुए आरोपी गणेश शेरे और सिद्धांत अमीन से 25 लाख रुपए के 310 ग्राम मारिजुआना और डेढ़ लाख रुपए की जब्ती के मामले में फ्लैको से पूछताछ करेंगे।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते साल गिरफ्तार हुए शेरे ने एनसीबी अधिकारियों को फ्लैको के बारे में जानकारी दी थी। जिसके बाद मलाड के उसके फ्लैट हुए छापे के दौरान वह लापता था। हालांकि बीते बुधवार देर रात एजेंसी के सामने पेश हुए फ्लैको ने आत्मसमर्पण कर दिया। वह अपनी पत्नी और एक टीवी एक्ट्रेस के साथ दुबई में था और हाल ही में भारत लौटा है।
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
एनसीबी अधिकारियों ने बताया कि फ्लैको का नाम उस समय भी सामने आया था, जब उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स मामले में अगस्त 2020 में पहले दो आरोपियों करण अरोड़ा और अब्बास लखानी को गिरफ्तार किया था। हालांकि उस दौरान फ्लैको देश से बाहर था, इसलिए उसका पीछा करने की बजाय भारत में मौजूद संदिग्धों पर ध्यान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
ड्रग पेडलर साहिल शाह फ्लैको की गिरफ्तारी के बाद अब इस मामले में कई जरूरी जानकारियां सामने आ सकती हैं। हालांकि इस मामले में एनसीबी फ्लैको से क्या पूछताछ करेगी इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। लेकिन यह उम्मीद जताई जा रही है कि फ्लैको से पूछताछ के दौरान उन राज को खोलने की कोशिश की जाएगी जो अब तक खुल नहीं पाए हैं।
गौरतलब है कि साल 2020 में हुए सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद इस मामले में हुई जांच के दौरान ड्रग्स का एंगल सामने आया था। इस मामले के सामने आते ही बॉलीवुड समेत मनोरंजन जगत के कई कलाकारों के नाम सामने आए थे। इतना ही नहीं इस बारे में कई बड़े कलाकारों से पूछताछ भी की गई थी। साथ ही अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोभित चक्रवर्ती को कई दिनों तक जेल में भी रहना पड़ा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।