{"_id":"64b76f7b26d537101c064e2b","slug":"drug-case-srk-son-aryan-khan-arrest-was-a-set-up-former-intelligence-officer-revelation-on-sameer-wankhede-2023-07-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Drug Case: आर्यन खान की गिरफ्तारी थी सोची-समझी साजिश? समीर वानखेड़े की चाल का आशीष रंजन ने किया पर्दाफाश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Drug Case: आर्यन खान की गिरफ्तारी थी सोची-समझी साजिश? समीर वानखेड़े की चाल का आशीष रंजन ने किया पर्दाफाश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Wed, 19 Jul 2023 10:37 AM IST
सार
ड्रग्स केस में आर्यन खान की गिरफ्तारी पर अब पूर्व खुफिया अधिकारी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। आशीष रंजन इसे साजिश बताते हुए समीर वानखेड़े पर बड़े आरोप लगाते नजर आए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
समीर वानखेड़े-आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
वर्ष 2021 में क्रूज ड्रग्स भंडाफोड़ मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी ने हर किसी को चौंका दिया। मामले की छानबीन के बाद आर्यन को क्लीन चिट मिल गई। हालांकि, एनसीबी के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े पर स्टारकिड की गिरफ्तारी के बाद रिश्वत लेने का आरोप लगा। वहीं, अब समीर को लेकर एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।
2 of 5
समीर वानखेड़े
- फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व खुफिया अधिकारी आशीष रंजन प्रसाद ने अब आर्यन की गिरफ्तारी के बारे में हैरान करने वाली जानकारी दी है। आशीष रंजन ने संकेत दिया है कि शाहरुख खान के बेटे की गिरफ्तारी एक साजिश थी। कथित तौर पर अधिकारी ने केंद्रीय एजेंसी को बताया है कि गवाह किरण गोसावी को वानखेड़े पहले से जानते थे, और उनकी मंजूरी पर उसे इस मामले में शामिल किया गया था।
3 of 5
समीर वानखेड़े
- फोटो : सोशल मीडिया
ड्रग्स केस जांच टीम में शामिल आशीष ने सीबीआई को भी अपना बयान दिया है। आशीष ने आरोप लगाया कि क्रूज से संदिग्धों को हिरासत में लेने के दौरान उन्होंने किरण गोसावी की मौजूदगी को लेकर सवाल किया था। वहीं, उन्होंने इसके बारे में वानखेड़े से भी सवाल पूछा था, और उन्होंने यह स्वीकार किया था कि वह उन गवाहों को जानते थे। हालांकि, आशीष का बयान वानखेड़े के बयान से बिल्कुल विपरीत जा रहा है। वानखेड़े ने दावा किया था कि वह ड्रग्स भंडाफोड़ मामले के दिन गोसावी, सेल और भानुशाली से परिचित हुए थे।
कथित तौर पर अधिकारी ने यह भी दावा किया है कि शाहरुख खान के बेटे को ड्रग्स भंडाफोड़ मामले में एनसीबी के जरिए गिरफ्तार किया, और यह इस बात का सबूत देता है कि जांच से समझौता किया गया गया था। साथ ही यह पूरा ऑपरेशन जानबूझकर किया गया था। वहीं, गोसावी के जरिए प्रसारित आर्यन की ऑडियो रिकॉर्डिंग एक और प्रक्रियात्मक चूक थी।
गौरतलब हो कि विभागीय जांच के बाद एनसीबी ने मामले से आर्यन खान का नाम हटा दिया, और अदालत ने सबूतों के अभाव के कारण स्टारकिड को क्लीन चिट दे दी। वहीं, समीर वानखेड़े पर इस मामले में 25 करोड़ रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में मुकदमा चल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।