सुशांत सिंह राजपूत केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद दीपिका पादुकोण, रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर सहित कई अन्य से पूछताछ हुई। वहीं धर्मा प्रोडक्शन के पूर्व एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर और असिस्टेंट डायरेक्टर क्षितिज प्रसाद को गिरफ्तार किया गया था। अब क्षितिज को तीन अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
ड्रग्स केस में क्षितिज प्रसाद को छह दिन की एनसीबी की रिमांड, जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो ने क्षितिज का मेडिकल टेस्ट कराया। रविवार को उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था। एनसीबी ने कोर्ट से क्षितिज की नौ दिन की हिरासत मांगी थी। हालांकि कोर्ट ने उन्हें छह दिनों के लिए एनसीबी की रिमांड पर भेज दिया।
एनसीबी का कहना है कि क्षितिज जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। वो कई सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। अब आगे पूछताछ में वो कई लोगों के नाम ले सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, एनसीबी ने क्षितिज के घर से गांजा बरामद किया था। न्यायिक हिरासत के दौरान क्षितिज और ड्रग पेडलर्स के बीच रिश्तों की भी जांच की जाएगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में कुछ फोटोज सामने आए थे, जिनमें धर्मा प्रोडक्शन के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर क्षितिज प्रसाद और असिस्टेंट डायरेक्टर अनुभव चोपड़ा एक ड्रग पेडलर के साथ खड़े दिख रहे थे। ड्रग कनेक्शन में इस फोटो को ही क्षितिज प्रसाद और अनुभव चोपड़ा के खिलाफ बड़ा सबूत माना जा रहा है, जिसके चलते क्षितिज की गिरफ्तारी हुई है।
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में एनसीबी ड्रग्स एंगल की जांच कर रहा है। ड्रग्स के लेन-देन में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के ड्रग्स के लेन-देन और सेवन करने की बात का खुलासा हुआ है। इस मामले में दीपिका पादुकोण के नाम का तब खुलासा हुआ जब उनकी मैनेजर करिश्मा प्रकाश की व्हाट्सएप चैट सामने आई।
करण जौहर की पार्टी वीडियो का आया फॉरेंसिक रिपोर्ट, अब एनसीबी उठाएगी ये कदम