बॉलीवुड सितारों से भरी फिल्म 'कलंक' की शूटिंग बीच में ही रोकनी पड़ी। आमतौर पर कोई फिल्म किसी स्टार की तबीयत खराब होने या फिर खराब मौसम की वजह से रुकती है लेकिन इस बार दो सांपों की लड़ाई की वजह से शूटिंग रोकनी पड़ी।
दो सांपों की लड़ाई ने रोकी फिल्म 'कलंक' की शूटिंग, वरुण-आलिया समेत माधुरी सुरक्षित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'कलंक' के सेट पर अचानक दो सांप लड़ाई करते हुए दिआई दिए। इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग घबरा गए, जिसकी वजह से डायरेक्टर अभिषेक वर्मन ने फिल्म की शूटिंग बीच में रोक दी। हालांकि बताया जा रहा है कि दोनों सांपों को जंगल में छोड़कर शूटिंग फिर शुरू कर दी गई थी।
Watch: Snakes on the sets of #kalank
A post shared by ETimes (@myetimes) on
'कलंक' में में वरुण धवन और आलिया भट्ट के अलावा माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर, कुणाल खेमू और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य रोल में दिखाई देंगे। इसमें से वरुण, आलिया, माधुरी के अलावा कुणाल ने शूटिंग शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि यह फिल्म करण जौहर के लिए काफी खास है क्योंकि इसे उनके पिता बनाना चाहते थे। शूटिंग के लिए 45 दिनों का शेड्यूल तय किया गया है। इसके लिए आगे से ऐसी किसी वजह से शूटिंग में देरी न हो, इसका खास ध्यान रखा जा रहा है।
इस पीरियड फिल्म में 21 सालों के बाद एक बार फिर संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की जोड़ी बॉलिवुड में वापसी करने जा रही है। जो दर्शक के लिए काफी दिलचस्प रहने वाला है।