होली के दिन बॉलीवुड के होली के गानों को लेकर अलग ही क्रेज होता है। ऐसी कई फिल्में हैं, जिनके होली के गाने लोगों को अपना दीवाना बना लेते हैं। इन गानों के बिना होली अधूरी सी लगती है। वहीं, इन फिल्मों के गाने इतने हिट हुए कि इनकी वजह से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ होली के गानों के बारे में जिनकी बदौलत इन फिल्मों ने करोड़ो की कमाई की है-
Holi Songs: होली के इन गानों की बदौलत इन फिल्मों ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, जानें किसने की कितनी कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'सिलसिला' का 'रंग बरसे भीगे चुनर वाली'
साल 1981 में आई अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, रेखा और राजीव कुमार स्टारर फिल्म 'सिलसिला' अपने जमाने की हिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सात करोड़ की कमाई की थी। फिल्म का गाना 'रंग बरसे भीगे चुनर वाली' लोगों को काफी पसंद आया था।
फिल्म 'शोले' का 'होली के दिन दिल मिल जाते हैं रंगों में रंग'
शोले साल 1975 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी मुख्य किरदार में नजर आए थे। फिल्म का गाना 'होली के दिन दिल मिल जाते हैं रंगों में रंग' लोगों को बेहद पसंद आया था। होली इस गाने के बिना मानों अधुरी सी लगती है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ की कमाई की थी।
'ये जवानी है दिवानी' का 'बलम पिचकारी जो तुने मुझे मारी'
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'ये जवानी है दिवानी' का होली सॉन्ग 'बलम पिचकारी जो तुने मुझे मारी' फिल्म के रिलीज होने से पहले ही हिट हो गया था। इस गाने में दीपिका के ठुमके देख लोग उनके दीवाने हो गए थे। होली के दिन अगर आप ने इस गाने पर जमकर मस्ती नहीं की तो आप शायद कुछ मिस कर देगें। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 310 करोड़ की कमाई की थी।
'बागबान' का ‘होली खेले रघुवीरा अवध में’
‘बागबान’ फिल्म में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी मुख्य किरदार में नजर आए थे। फिल्म का गाना ‘होली खेले रघुवीरा' काफी मस्ती भरा गाना है। अबीर-गुलाल उड़ाते हुए इस गाने पर डांस करना तो बनता है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 43.11 करोड़ की तगड़ी कमाई की थी।
यह भी पढ़ें- Shraddha Kapoor : जब फैन ने की बच्चे को कार पर बैठाने की कोशिश, श्रद्धा कपूर का यह रिएक्शन आया सामने