फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2023: इस ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म में पहली बार खेली गई थी होली, रंग दिखाने के लिए मेकर्स ने अपनाई यह तकनीक

Wed, 08 Mar 2023 08:35 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 08 Mar 2023 08:35 AM IST
विज्ञापन
Holi 2023 first holi scene in bollywood created by mehboob khan in film aurat
औरत फिल्म - फोटो : amar ujala

होली का यह त्योहार हमेशा से ही हिंदी सिनेमा का पसंदीदा रहा है। होली के सीन्स, फिल्में और गाने बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के फेवरेट हैं। लेकिन आजकल की फिल्मों में होली के सीन्स और  गाने कम ही देखने को मिलते हैं। वहीं एक ऐसा समय भी था जब होली सीन फिल्मों के लिए काफी जरूरी होते थे। होली के सीन फिल्माने के लिए डायरेक्टर से लेकर एक्टर तक कड़ी मेहनत करते थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिनेमा में होली की शुरुआत कब हुई, तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Holi 2023 first holi scene in bollywood created by mehboob khan in film aurat
औरत फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

बड़े पर्दे पर पहली बार होली देश की आजादी से पहले ही खेली गई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार आजादी से पहले साल 1940 में रिलीज हुई फिल्म औरत में पहली बार होली के सीन को क्रिएट किया गया था। इसे क्रिएट करने के पीछे सारा दिमाग और हाथ डायरेक्टर महबूब खान का है। औरत में होली के सीन को क्रिएट तो जरूर किया गया, लेकिन उस समय फिल्में ब्लैक एंड व्हाइट बनती थीं, इसलिए इस फिल्म में होली तो खेलते हुए दिखाया गया, लेकिन होली के रंग पर्दे पर दिख नहीं पाए।

इसे भी पढ़ें- Nidhi Jha: निधि झा और यश कुमार ने शादी के बाद सेलिब्रेट की पहली होली, एक दूजे के रंग में रंगे कपल

Holi 2023 first holi scene in bollywood created by mehboob khan in film aurat
औरत फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

महबूब खान ने पर्दे पर होली तो दिखा दी, लेकिन वह रंग नहीं दिखा पाए इसका उनको अफसोस रहा। इसीलिए जब कलर फिल्मों का दौर आया तब महबूब खान ने इस फिल्म को दोबारा मदर इंडिया के नाम से बनाया। मदर इंडिया कलर फिल्म भी थी और इसमें होली के रंग भी पर्दे पर देखने को मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2023 first holi scene in bollywood created by mehboob khan in film aurat
मदर इंडिया फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

औरत में सरदार अख्तर, याकुब, अरून जैसे दिग्गज कलाकार नजर आए थे, तो वहीं फिल्म मदर इंडिया में नरगिस, राजेंद्र कुमार, सुनील दत्त जैसे सितारे थे। मदर इंडिया उस दौर में सुपरहिट साबित हुई थी।

विज्ञापन
Holi 2023 first holi scene in bollywood created by mehboob khan in film aurat
मदर इंडिया फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि महबूब खान ने मदर इंडिया से पहले 1952 में आन नाम की भी फिल्म बनाई थी, जिसमें दिलीप कुमार, नादिरा और निम्मी जैसे एक्टर्स थे। इस फिल्म में भी एक होली की सीन रखा गया था। महबूब खान की ज्यादातर फिल्मों में होली स्पेशल सीन रखे जाते थे। यही वजह है कि फिल्मों में होली दिखाने का पूरा क्रेडिट महबूब खान को जाता है।    

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed