फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख की बेटी की पहली फिल्म रिलीज, बिग बॉस छोड़ देंगे सलमान खान? चर्चा में रहीं ये खबरें

Tue, 19 Nov 2019 01:00 PM IST
Avinash Pal एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 19 Nov 2019 01:00 PM IST
विज्ञापन
Suhana Khan Acting Debut To Salman Khan Will Not Be A Part of Bigg Boss Next Season, Dive News
सुहाना खान, सलमान खान - फोटो : Social Media

फिल्मों और टेलीविजन जगत से जुड़ी हुई खबरों में बताएंगे आज किन खबरों पर दिनभर रही नजर। बड़े और छोटे पर्दे से जुड़ी बड़ी खबरें। जैसे कैसा रहा सुहाना खान का डेब्यू, लाल सिंह चड्ढा का पोस्टर हुआ रिलीज, अक्षय करीना ने दी गुड न्यूज, डिजायनर मनीष मल्होत्रा के पिता का निधन और क्या सलमान नहीं होंगे बिग बॉस का हिस्सा।

Suhana Khan Acting Debut To Salman Khan Will Not Be A Part of Bigg Boss Next Season, Dive News
suhana khan - फोटो : social media

सुहाना ने किया बॉलीवुड डेब्यू
बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने फिल्मों में डेब्यू कर लिया है। सुहाना की डेब्यू शॉर्ट फिल्म 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू रिलीज हो गई है। सुहाना की इस शॉर्ट फिल्म ने आते ही धमाल मचा दिया है। इस शॉर्ट फिल्म में सुहाना खान की एक्टिंग स्किल्स की खूब सराहना हो रही है। ये फिल्म रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गई है। फिल्म में सुहाना के साथ रॉबिन गोनेला भी नजर आ रहे हैं।

पूरी खबर पढ़े: शॉर्ट फिल्म रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गई शाहरुख की बेटी, यूजर बोला-सुहाना पर गर्व

Suhana Khan Acting Debut To Salman Khan Will Not Be A Part of Bigg Boss Next Season, Dive News
काजोल, आमिर खान - फोटो : Social Media

तानाजी से काजोल, लाल सिंह चड्ढा से आमिल का लुक रिवील
आज दो फिल्मों के पोस्टर रिलीज किए गए हैं। पहली लाल सिंह चड्ढा और दूसरी तानाजी। तानाजी फिल्म से अजय और सैफ के बाद अब काजोल का लुक रिवील किया गया है। फिल्म में काजोल तानाजी की पत्नी सावित्रीबाई मलुसारे का किरदार निभा रही है। इसी के साथ लंबे समय के बाद काजोल और अजय देवगन की जोड़ी भी देखने को मिलेगी। तो वहीं दूसरी ओर फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का एक नया पोस्टर रिलीज किया गया है। ये पोस्टर खुद आमिर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। पोस्टर में आमिर सरदार जी के लुक में हैं। इस फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर खान भी नजर आएंगी।

पूरी खबर पढ़े: 'तानाजी' में पहली बार सामने आईं काजोल? श्रीदेवी का अवार्ड लेते ही बोनी हुए भावुक, पांच खबरें

पूरी खबर पढ़े: सत श्री अकाल की अरदास के साथ आ पहुंचे लाल सिंह चड्ढा, आमिर खान ने साझा किया फिल्म का दिलचस्प लुक

विज्ञापन
विज्ञापन
Suhana Khan Acting Debut To Salman Khan Will Not Be A Part of Bigg Boss Next Season, Dive News
गुड न्यूज का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

गुड न्यूज का ट्रेलर रिलीज
अक्षय करीना स्टारर फिल्म गुड न्यूज का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में अक्षय करीना के अलावा कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ भी नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन राज मेहता ने किया है। तो वहीं इसके निर्माता करण जौहर हैं। ये फिल्म सिनेमाघरों में 27 दिसंबर को रिलीज होगी।

पूरी खबर पढ़े: Good Newwz Trailer Review: ऋषिकेश मुखर्जी के नाम पर भोंडी कॉमेडी बेचने की करण जौहर की कोशिश

विज्ञापन
Suhana Khan Acting Debut To Salman Khan Will Not Be A Part of Bigg Boss Next Season, Dive News
Manish Malhotra

मनीष मल्होत्रा के पिता का निधन
बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के पिता का निधन हो गया है। बता दें कि मनीष के पिता लंबे समय से बीमार थे। जिसके बाद आज उन्होंने अंतिम सांस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खबर को सुनते ही मनीष के घर सितारों का तांता लग गया। करण जौहर, शबाना आजमी समेत कई सितारे मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचे। वहीं उर्मिला मातोंडकर और डेविड धवन, सोफी चौधरी और बोनी कपूर भी मनीष के पिता के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।

पूरी खबर पढ़े: मनीष मल्होत्रा के पिता नहीं रहे, अंतिम दर्शन को पहुंचे करण जौहर, शबाना समेत कई सितारे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed