{"_id":"644e19f8032065464f0e7f27","slug":"dunki-actor-shahrukh-khan-play-both-father-and-son-in-jawan-inspired-by-kamal-haasan-oru-kaidhiyin-diary-read-2023-04-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jawan: 'जवान' में दोहरी भूमिका में नजर आएंगे किंग खान? इस दिग्गज अभिनेता की फिल्म से हैं प्रेरित","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jawan: 'जवान' में दोहरी भूमिका में नजर आएंगे किंग खान? इस दिग्गज अभिनेता की फिल्म से हैं प्रेरित
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी पांडेय
Updated Sun, 30 Apr 2023 01:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के 'किंग खान' यानी शाहरुख खान फिल्म 'पठान' की सफलता के बाद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म से अभिनेता ने चार साल बाद पर्दे पर शानदार वापसी की है। शाहरुख ने जब से अपनी अपकमिंग फिल्म 'जवान' की अनाउंसमेंट की है अभिनेता तब से इस फिल्म को लेकर चर्चे में बने हुए हैं। उनकी इस फिल्म का निर्देशन साउथ के जाने माने डायरेक्टर एटली करने वाले हैं।
2 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : social media
लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, किंग खान की यह फिल्म कमल हासन की फिल्म 'ओरु कैदियिन डायरी' से प्रेरित बताई जा रही है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 'जवान' भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज कलाकारों अमिताभ बच्चन की साल 1986 में आई फिल्म 'आखिरी रास्ता' और कमल हासन की फिल्म 'ओरु कैदियिन डायरी' से प्रेरित है। इन दोनों अभिनेताओं ने को पिता और पुत्र की दोहरी भूमिका निभाई थी।
3 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट में कहा गया है कि 'बादशाह' भी अपनी अपकमिंग फिल्म में पिता और पुत्र की दोहरी भूमिका निभाते दिखाई देने वाले हैं, जिसमें समान संघर्ष बिंदु हैं। डायरेक्टर एटली कमल हासन के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और 80 के दशक की हिट को अपना ट्विस्ट और ट्रीटमेंट देना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : social media
हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर इस बात की घोषणा नहीं की गई है। इस फिल्म में दिग्गज अभिनेत्री नयनतारा, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। वहीं, कथित तौर पर यह कहा जा रहा है कि पुष्पा' स्टार अल्लू अर्जुन शाहरुख की इस फिल्म में कैमियो रोल में नजर आ सकते हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर इन दिनों राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'डंकी' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में विक्की कौशल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।