{"_id":"659795e5fa070b75fe0c8c4c","slug":"dunki-director-rajkumar-hirani-going-to-make-ott-debut-with-12-fail-actor-vikrant-massey-know-full-details-2024-01-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajkumar Hirani: डंकी के बाद अब ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं राजकुमार हिरानी, लीड रोल में होंगे विक्रांत मैसी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rajkumar Hirani: डंकी के बाद अब ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं राजकुमार हिरानी, लीड रोल में होंगे विक्रांत मैसी
निर्देशक राजकुमार हिरानी अपनी फिल्म 'डंकी' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। प्रभास स्टारर 'सलार' से मुकाबला होने के बावजूद डंकी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं, फिल्म की कहानी और उसके निर्देशन को लेकर डंकी के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की भी खूब तारीफ हुई। अब हिरानी एक फिर सुर्खियों में हैं, जिसकी वजह डंकी नहीं, बल्कि उनका ओटीटी डेब्यू है।
2 of 5
डंकी
- फोटो : सोशल मीडिया
डंकी की सफलता के बाद हिरानी अब ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने एक साक्षात्कार में इसकी पुष्टि भी की है। हिरानी के इस प्रोजेक्ट में 12वीं फेल प्रमुख विक्रांत मैसी लीड रोल में होंगे। बी-टाउन की गलियों में बीते कुछ दिनों से इसकी खूब चर्चा भी थी कि हिरानी विक्रांत मैसी के साथ ओटीटी पर डेब्यू करेंगे। आखिरकार अब इस खबर पर मुहर लग गई है।
3 of 5
राजकुमार हिरानी
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डंकी के निर्देशक हिरानी ने कहा, 'मैं एक ओटीटी शो कर रहा हूं, जिसकी शूटिंग इस महीने (जनवरी) से शुरू हो जाएगी। मैं इससे जुड़ा हुआ हूं। हालांकि, इसका निर्देशन मैं नहीं कर रहा है। ये डिजनी प्लस हॉटस्टार का शो होगा, जिसमें विक्रांत लीड रोल में होंगे'। हिरानी ने आगे कहा, 'इस शो की अपनी एक जगह है। मैं इसके स्क्रिप्ट और इसे जिस तरह से आगे बढ़ाया गया है, मैं उससे खुश हूं। इस शो में मेरा अपना क्षेत्राधिकार है'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विक्रांत मैसी
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, विक्रांत मेसी की बात करें तो 12वीं फेल की सफलता के बाद से वे लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में उनके किरदार की खूब सराहना हो रही है, जो आईपीएस मनोज शर्मा की रियल लाइफ पर आधारित है। इस फिल्म को विधु विनोद चोपड़ा ने निर्देशित किया है। फिल्म में मैसी के अलावा अभिनेत्री मेधा शंकर, अनंत वी जोशी, अंशुमान पुष्कर और प्रियांशु चटर्जी भी प्रमुख भूमिका में हैं।
विज्ञापन
5 of 5
राशि खन्ना और विक्रांत मैसी
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा विक्रांत के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में भी कई दिलचस्प फिल्में शामिल हैं। इनमें सनी सिंह के साथ 'यार जिगरी' और तापसी पन्नू के साथ 'फिर आई हसीन दिलरुबा' शामिल है, ये उनकी हिट फिल्म 'हसीन दिलरुबा' का सीक्वल है। इसके अलावा विक्रांत राशि खन्ना के साथ एक रोमांटिक फिल्म में भी नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।