फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dunki: शाहरुख खान की 'डंकी' पर आया नया अपडेट, इस दिन रिलीज होगा 'लुट पुट गया' गाना!

Mon, 20 Nov 2023 09:14 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 20 Nov 2023 09:14 PM IST
विज्ञापन
Dunki New Update Lutt Putt Gaya From The Shah Rukh Khan Film To Drop On THIS Date as per reports
डंकी पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान के लिए यह साल बेहद खास रहा है। किंग खान ने 2023 की शुरुआत ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान से की थी। इसके बाद उनकी जवान ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। अब अभिनेेता साल का अंत शानदार तरीके से करने की पूरी कोशिश में जुटे हुए हैं। उनकी फिल्म डंकी क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो रही है। फिल्म को लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्साह है। माना जा रहा है कि यह फिल्म भी टिकट खिड़की पर रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन करेगी। फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुकता के बीच अब डंकी पर एक नया अपडेट सामने आया है। 


Akshay Kumar: अक्षय के बॉडीगार्ड ने फैन के साथ किया बुरा बर्ताव, खिलाड़ी कुमार ने तुरंत किया यह काम

Dunki New Update Lutt Putt Gaya From The Shah Rukh Khan Film To Drop On THIS Date as per reports
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया

खबरें आ रही हैं कि फिल्म का पहला गाना लुट पुट गया रिलीज होने के लिए तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान, तापसी पन्नू और विक्की कौशल अभिनीत डंकी का पहला गाना इस हफ्ते रिलीज हो सकता है। फिल्म के पहले गाने का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

Dunki New Update Lutt Putt Gaya From The Shah Rukh Khan Film To Drop On THIS Date as per reports
डंकी - फोटो : social media

इस प्रोजेक्ट से जुड़े एक करीबी सूत्र के अनुसार, “डंकी ड्रॉप 1 और दिलचस्प पोस्टर के बाद, निर्माता 22 नवंबर को डंकी का पहला गाना लूट पुट गया रिलीज करने की योजना बना रहे हैं, इस रोमांटिक ट्रैक में विचित्र डांस स्टेप्स के साथ एक भावपूर्ण लेकिन मजेदार धुन सुनने को मिलेगी। यह हर किसी को इसके प्रति थिरकने पर मजबूर कर देगा।''

विज्ञापन
विज्ञापन
Dunki New Update Lutt Putt Gaya From The Shah Rukh Khan Film To Drop On THIS Date as per reports
शाहरुख खान- राजकुमार हिरानी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इससे पहले शाहरुख ने अपने जन्मदिन पर फिल्म का पहला टीजर ड्रॉप वन के नाम से जारी किया गया था। किंग खान ने इसे अपने  सोशल मीडिया हैंडल पर साझा करते हुए लिखा था, अपने सपनों और इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश कर रहे सरल और वास्तविक लोगों की कहानी। कहानी दोस्ती, प्यार और एक साथ रहने की... एक रिश्ते में रहने की जिसे घर कहा जाता है। एक दिल छू लेने वाले कहानीकार की दिल छू लेने वाली कहानी। इस यात्रा का हिस्सा बनना सम्मान की बात है और मुझे उम्मीद है कि आप सभी हमारे साथ आएंगे। डंकी ड्रॉप वन यहां है... यह इस क्रिसमस पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।"

विज्ञापन
Dunki New Update Lutt Putt Gaya From The Shah Rukh Khan Film To Drop On THIS Date as per reports
शाहरुख खान- राजकुमार हिरानी - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि राजकुमार हिरानी को अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाना जाता है। अब तक उनकी सभी फिल्मों ने दर्शकों के दिलों पर राज किया है। यह पहला मौका है जब हिरानी और शाहरुख एक साथ किसी प्रोजेक्ट के लिए साथ आए हैं। फैंस को इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। 
NCW: मंसूर अली खान की बढ़ीं मुश्किलें, अभद्र टिप्पणी मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed