अभिनेता शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म 'डंकी' को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। फैंस को बीच रोमांस किंग के नाम से मशहूर शाहरुख ने अपने फिल्मी करियर में कई रोमांटिक फिल्मों में काम किया है। इन्हीं में एक फिल्म ओम शांति ओम भी है। फिल्म का गाना 'दर्द-ए-डिस्को' फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था। आज भी यह गाना लोगों के म्यूजिक प्ले लिस्ट का हिस्सा बना हुआ है। इस गाने के लिए शाहरुख ने काफी मेहनत की थी। इस बात का खुलासा हाल ही में, कोरियोग्राफर फराह खान ने किया है। चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।
Farah Khan: 'दर्द-ए-डिस्को' गाने की शूटिंग के वक्त शाहरुख ने दो दिन तक नहीं पिया था पानी, फराह का बड़ा खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोई भी कलाकार अपनी फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए जी-तोड़ मेहनत करते हैं। दर्शकों के लिए वह फिल्म केवल तीन घंटे का मनोरंजन होता है, लेकिन कलाकारों के लिए यह किसी बड़े इम्तिहान से कम नहीं होता है। फिल्म 'ओम शांति ओम' 9 नवंबर साल 2007 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को डायरेक्टर फराह खान ने बनाया था।
Tiger 3: 'टाइगर 3' मे बहू कटरीना का एक्शन देख गर्व महसूस कर रहे थे ससुर शाम कौशल, बोले-यह बहुत खास था
फराह ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि फिल्म 'ओम शांति ओम' का लोकप्रिय गाना 'दर्द-ए-डिस्को' को फिल्माने के दौरान शाहरुख ने दो दिनों तक पानी नहीं पिया था। फराह ने बताया कि 'मैं हूं ना' में वह शाहरुख को बिना शर्ट के दिखाना चाहती थी, लेकिन शाहरुख खान तब यह नहीं कर पाए थे क्योंकि उनकी पीठ में चोट लगी हुई थी, लेकिन उन्होंने अपना वादा पूरा करते हुए 'दर्द-ए-डिस्को' में शर्ट उतारकर सबको हैरान कर दिया था।
Actress: फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले ही सात फेरे ले चुकी थीं ये एक्ट्रेस, शादी के बाद बनाया हिट करियर
फराह ने आगे इस बात का भी खुलासा किया कि शाहरुख अपने हर गाने के लिए काफी समय तक डांस का रिहर्सल करते हैं। फराह ने कहा, 'वह बहुत ही समय के पाबंद व्यक्ति हैं। अपने हर प्रोजेक्ट को पूरी ईमानदारी के साथ पूरा करते हैं। मुझे उनके साथ काम कर के हमेशा ही काफी मजा आता है।'
What If 2: मार्वल स्टूडियोज की 'व्हाट इफ 2' का ट्रेलर रिलीज, इस दिन रिलीज होगी एनिमेटेड सीरीज