फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shilpa Shetty Raj Kundra: इन विवादों में भी फंसे शिल्पा शेट्टी के पति, बिटकॉइन से लेकर IPL तक जुड़ा रहा मामला

Fri, 29 Nov 2024 12:19 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Fri, 29 Nov 2024 12:19 PM IST
सार

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के घर और ऑफिस पर ईडी की छापेमारी चल रही है। राज कुंद्रा इससे पहले भी कई बार विवादों में रह चुके हैं। बिटकॉइन से लेकर आईपीएल तक कई विवादों में फंस चुके हैं।

विज्ञापन
ED raids Raj Kundra house and office know About these controversies of Shilpa Shetty and Raj kundra
राज कुंद्रा - फोटो : अमर उजाला
शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। राज कुंद्रा के घर और ऑफिस में ईडी की रेड पड़ी है और 15 स्थानों पर तलाशी चल रही है। यह जांच मोबाइल एप्लीकेशन और अन्य माध्यमों से कथित वितरण में संदिग्धों की भूमिका से संबंधित है। पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा जेल की हवा भी खा चुके हैं।

 
ED raids Raj Kundra house and office know About these controversies of Shilpa Shetty and Raj kundra
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम@theshilpashetty
बिटकॉइन घोटाला भी शामिल
साल 2002 में बिटकॉइन पोंजी स्कीम घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा मामला सामने आया, इसमें राज कुंद्रा पर भी कई आरोप लगे। ईडी ने अप्रैल में शिल्पा और राज कुंद्रा की 97.79 करोड़ की प्रॉपर्टी कुर्क की थी। इसमें शिल्पा का जुहू वाला फ्लैट और राज कुंद्रा के नाम बना बंगला और इक्विटी शेयर शामिल हैं।

ED raids Raj Kundra house and office know About these controversies of Shilpa Shetty and Raj kundra
राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
स्पॉट फिक्सिंग में फंस चुके हैं
राज कुंद्रा की पत्नी शिल्पा शेट्टी ने आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स को खरीदा। साल 2013 में टीम के खिलाड़ी एस श्रीसंत, अजीत चंदीला और अंकित चव्हाण मैच फिक्सिंग मामले में फंस गए थे। दिल्ली पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान उन राज कुंद्रा और गुरुनाथ मयप्पन पर स्पॉट फिक्सिंग के आरोप लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ED raids Raj Kundra house and office know About these controversies of Shilpa Shetty and Raj kundra
राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
व्यापारी से धोखाधड़ी का आरोप
साल 2019 में मुंबई बेस्ड एक सर्राफा व्यापारी ने राज और शिल्पा की कंपनी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। मुंबई सेशन कोर्ट में मामला पहुंचा, इस पर कोर्ट ने सुनवाई भी की थी। व्यापारी पृथ्वीराज कोठारी ने 90 लाख रुपये राज कुंद्रा की कंपनी में इन्वेस्ट किए थे। इसके बदले में उन्हें गोल्ड मिलना चाहिए था, जिसकी वैल्यू 2.5 करोड़ से ज्यादा होती हालांकि उन्हें इसके एवज में गोल्ड नहीं मिला।
विज्ञापन
ED raids Raj Kundra house and office know About these controversies of Shilpa Shetty and Raj kundra
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
पोर्नोग्राफी मामला
साल 2021 में राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में फंस गए। इस केस में उन्हें दो महीने तक जेल में भी रहना पड़ा। फरवरी 2021 में मुंबई पुलिस ने मड आईलैंड के एक बंगले पर रेड मारी थी। वहां एडल्ट फिल्में शूट होती थीं। जुलाई में राज कुंद्रा को इस केस में अरेस्ट कर लिया गया। इस मामले में राज कुंद्रा 63 दिन जेल में रहे। अब इस मामले पर फिर ईडी की रेड पड़ी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed