{"_id":"62714a1a1c797570bb309090","slug":"eid-2022-fans-gathered-outside-salman-khan-s-house-for-celebrating-eid-two-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Eid 2022: सलमान खान के घर बाहर उमड़ा फैंस का सैलाब, दो साल बाद हुआ भाईजान का दीदार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Eid 2022: सलमान खान के घर बाहर उमड़ा फैंस का सैलाब, दो साल बाद हुआ भाईजान का दीदार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 03 May 2022 08:58 PM IST
सार
देशभर में आज धूमधाम से ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। कोरोना काल के बाद आज दो साल बाद इस त्योहार की रौनक पहले की तरह नजर आई। आम से लेकर खास सभी ने इस मौके पर अपने-अपने अंदाज में इस त्योहार को मनाया।
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देशभर में आज धूमधाम से ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। कोरोना काल के बाद आज दो साल बाद इस त्योहार की रौनक पहले की तरह नजर आई। आम से लेकर खास सभी ने इस मौके पर अपने-अपने अंदाज में इस त्योहार को मनाया। जश्न और त्योहार की बात हो तो बी-टाउन का जिक्र जरूर आता है। फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार देश में मनाए जाने वाले हर त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। ऐसे में ईद का त्योहार हो और बॉलीवुड के भाईजान का जिक्र ना हो, ऐसा हो ही नहीं सकता है।
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : Instagram
ईद के दिन अभिनेता सलमान खान के फैंस हर साल उन्हें इसकी मुबारकबाद देने उनके घर के बाहर पहुंचते हैं। लेकिन बीते दो सालों से कोरोना महामारी की वजह से उनके फैंस इस खास मौके पर उनका दीदार नहीं कर पा रहे थे। लेकिन इस साल एक बार फिर फैंस को सल्लू भाई की झलक देखने को मिली। ईद पर सलमान खान के घर पहुंचे फैंस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सोमवार को देशभर में ईद का चांद नजर आने के बाद मंगलवार को यह त्योहार मनाया गया। ऐसे में इस मौके पर अभिनेता सलमान खान के फैंस उन्हें ईद की बधाई और उनकी एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में उनके घर के बाहर पहुंचे। इस दौरान अभिनेता ने भी दो साल अपनी बालकनी से अपने फैंस को ईद की बधाई देते हुए अपनी एक झलक भी दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने कुछ देर पहले ही अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से आज की कुछ तस्वीरें साझा की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सलमान ने सभी को ईद की मुबारकबाद भी दी। उन्होंने कैप्शन में लिखा, सभी को ईद मुबारक। सामने आई इन तस्वीरों में भाईजान बालकनी में खड़े होकर अपने फैंस से मिलते नजर आ रहे हैं। वहीं उनके घर के सामने उनके फैंस का सैलाब भी साफ नजर आ रहा है।
इससे पहले अभिनेता शाहरुख खान के फैंस को भी अभिनेता के घर मन्नत से दो साल बाद उनका दीदार करने को मिला। मन्नत की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता सलमान खान कटरीना कैफ और इमरान हाशमी के साथ फिल्म टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं। इसकी शूटिंग जोरों-शोरों से चल रही है। सलमान खान साजिद नाडियावाला की अगली फिल्म कभी ईद कभी दिवाली में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके बहनोई आयुष शर्मा और शहनाज गिल भी होंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।