आज पूरा देश हर्षोल्लास के साथ ईद का त्यौहार मना रहा है। हालांकि पिछले साल की तरह इस बार फिर देश में कोरोना महामारी के चलते लोगों को अपने घरों में ही ईद का त्यौहार मनाना है।भले ही कोरोना के चलते लोग परेशान हों लेकिन कोई भी महामारी या परेशानी लोगों के त्यौहार के उत्साह को कम नहीं कर सकती है। 14 मई को सभी ईद-उल-फितर का त्यौहार पूरे जोश के साथ मना रहे हैं। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपने अंदाज में सभी को ईद की शुभकामनाएं दी हैं। बॉलीवुड सेलेब्स हर त्यौहार बेहद खुशी से मनाते हैं। ऐसे में उन्होंने ईद की बधाई देने के साथ साथ लोगों को इस महामारी से लड़नें का हौसला भी दिया है। तो चलिए आपको बताते हैं किन किन सेलेब्स ने लोगों को दी ईद की शुभकामनाएं।
Eid Mubarak 2021: अमिताभ बच्चन से सुष्मिता सेन तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने खास अंदाज में फैंस को कहा 'ईद मुबारक'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी। वहीं अभिषेक बच्चन ने भी ईद की मुबारकबाद देते हुए लिखा, 'घर पर रहें, सुरक्षित रहें'। अक्षय कुमार ने ट्वीट किया, 'सभी को ईद मुबारक। ईश्वर आपको अच्छी सेहत से नवाजे और पूरी दुनिया की दिक्कतें कम करें। सुरक्षित रहिए'।
T 3904 - Eid Mubarak pic.twitter.com/pI5chXmMpI #EidMubarak to all. May God grant good health and peace, and ease the suffering of everyone across the world. #StaySafe
अनिल कपूर ने लिखा, 'उनके लिए जो दुआ कर रहे हैं और जो अब दुआ नहीं कर सकते। उनके लिए जिन्हें इस मुश्किल वक्त में दुआओं की अधिक जरूरत है। उनके लिए जिनके साथ दुआ करने के लिए कोई बचा नहीं। इस ईद हम करते हैं। आप सबके लिए'। वहीं आर माधवन ने लिखा, 'आप सबको और आपके परिवार को सभी को ईद मुबारक'।
For the praying and the ones who can’t anymore. For the ones who need prayers a little more than most others in these tough times. For whom there is none left to pray for or with. This Eid, we do. For all of you.
To you and all in your families . 🙏🙏🙏 pic.twitter.com/NXGi3c5PSU
- source credit @thehistoryartchiveshttps://t.co/McibnDsaCJ
सुष्मिता सेन ने लिखा, 'ईद मुबारक। रोजे के वक्त अपनी दुआओं में हमें याद रखने के लिए बहुत शुक्रिया। ऊपर वाला करे कि ये पाक दिन हमें बेहतर दिनों में ले जाए और अच्छी सेहत और सुकून से भर दे'। दूसरी तरफ दीया मिर्जा ने लिखा, 'चांद मुबारक'।
Eid Mubarak 🤗❤️😇
Chaand Mubarak 🌙 pic.twitter.com/U0Myo2t5JR
ThankU so much, for including all of us in your prayers while fasting!! N for helping humanity thru these difficult times with D graceful contribution of your Zakat.🙏
May this auspicious day usher in better times, filled with healing, good health & peace!!🤗 pic.twitter.com/YYozQCLtRU
सैफ अली खान की बहन सबा अली खान ने भी इंस्टाग्राम पर लोगों को ईद की बधाई दी। सबा ने लिखा, 'ईद मुबारक उन सभी लोगों के लिए जो आज मना रहे हैं और जो कल करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने लिखा घर पर रहें, सुरक्षित रहें'।
View this post on Instagram
A post shared by Saba (@sabapataudi)