{"_id":"609df90f8ebc3e8dbf3cb887","slug":"manushi-chillar-birthday-special-that-one-answer-which-made-india-won-miss-world-title-after-17-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन: इस एक सवाल का जवाब देकर मानुषी छिल्लर बनी थीं मिस वर्ल्ड, 17 साल बाद भारत को मिला था ये ताज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्मदिन: इस एक सवाल का जवाब देकर मानुषी छिल्लर बनी थीं मिस वर्ल्ड, 17 साल बाद भारत को मिला था ये ताज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Fri, 14 May 2021 10:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मानुषि छिल्लर
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनीं थीं और उन्होंने देश का नाम रोशन कर दिया था। फिर 17 साल के लंबे इंतजार के बाद हरियाणा की मानुषी छिल्लर ने एक बेहतरीन जवाब देकर ये खिताब अपने नाम किया था। मानुषी छिल्लर ने साल 2017 में अपने जवाब से सिर्फ मिस वर्ल्ड का ताज ही नहीं बल्कि लोगों का दिल भी जीत लिया था। 14 मई 1997 को हरियाणा के रोहतक में जन्मीं मानुषी छिल्लर आज अपना 24वां जन्मदिन मना रही हैं। चीन के सान्या शहर एरेनम में हुए इस प्रतियोगिता के आयोजन में मानुषी ने 107 देशों की सुंदरियों को पछाड़ते हुए ये ताज अपने नाम किया था। मानुषी भारत के लिए ये ताज पाने वाली छठीं सुंदरी हैं। मानुषी सोशल मीडिया पर तो सक्रिय रहती हैं साथ ही बहुत जल्द फिल्मों में भी आने वाली हैं। तो चलिए आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उसी सवाल और जवाब के बारे में जिसने खत्म किया था भारत के 17 साल का इंतजार।
2 of 5
मानुषि छिल्लर
- फोटो : सोशल मीडिया
24 साल की मानुषी मेडिकल स्टूडेंट रहीं हैं। उन्होंने ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट क्लीयर किया था। मानुषी के पिता डॉक्टर मित्र बासु छिल्लर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन डीआरडीओ में वैज्ञानिक हैं। वहीं उनकी मां न्यूरोकेमेस्ट्री विभाग की हेड हैं। मानुषि अपने माता पिता के बेहद करीब हैं और उनके परिवार का प्यार ही उनकी जीत का कारण बना था।
3 of 5
मानुषि छिल्लर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल मानुषी छिल्लर से मिस वर्ल्ड के आखिरी राउंड में पूछा गया कि वो इस दुनिया में किस प्रोफेशन को सबसे अधिक वेतन पाने का हकदार मानती हैं? इस सवाल पर पूरे आत्मविश्वास के साथ मानुषी ने कहा कि, 'जैसे कि मैं अपने मां के काफी करीब हूं तो मैं कैश की बात तो नहीं कर सकती। हां इज्जत और प्यार की बात करूं तो हर मां अपने बच्चे के सपनों को पूरा करने के लिए बलिदान देती है इसलिए मेरी नजर में सबसे ज्यादा सम्मान और वेतन पाने का अधिकार मां रखती है'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मानुषी छिल्लर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मानुषी के इस जवाब को सुनते ही लोग तालियां बजाने लगे थे। उनके जवाब ने जज से लेकर हर किसी को काफी प्रभावित कर दिया था और इस तरह से उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर लिया था। मानुषी से पहले रीटा फारिया( 1966), युक्ता मुखी(1999) डायना हेडन( 1997) ऐश्वर्या राय( 1994) और प्रियंका चोपड़ा( 2000) विश्व सुंदरी का खिताब जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मानुषी छिल्लर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मानुषी छिल्लर भी ऐश्वर्या और प्रियंका चोपड़ा की तरह फिल्मों में ही अपना करियर बनाएंगी। वो अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'पृथ्वीराज; में नजर आने वाली हैं। हालांकि मानुषी की सबसे खास बात ये है कि उन्होंने फिल्मों में आने के लिए कोई जल्दबाजी नहीं दिखाई और सही समय पर डेब्यू करने का फैसला किया। फैंस बेसब्री से मानुषी की फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।