फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्थडे स्पेशल: एक्ट्रेस नहीं एयर होस्टेस बनना चाहती थीं जरीन खान, इस तरह से हुई थी सलमान खान से मुलाकात

Fri, 14 May 2021 09:38 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Fri, 14 May 2021 09:38 AM IST
विज्ञापन
Birthday Special: Zareen Khan Wanted To Become An Air Hostess Salman Khan Changed Her Life
जरीन खान

बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेसेस में शुमार जरीन खान 14 मई यानी आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। फिल्म 'वीर' में सलमान खान के साथ नजर आईं अभिनेत्री जरीन खान को सभी ने एक्ट्रेस कटरीना कैफ समझ लिया था। भले ही लोगों ने जरीन खान को कटरीना कैफ की हमशक्ल माना हो लेकिन लोगों की बातों को एक्ट्रेस ने खुद पर कभी भी हावी नहीं होने दिया। जरीन खान हमेशा से ही बेहद जिम्मेदार और मजबूत रहीं हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी कई उतार-चढ़ाव देखे और शायद यही वजह है कि अब उन्हें किसी की बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। फिल्म 'वीर' के बाद जरीन खान ने कई फिल्मों में काम किया और अपने बोल्ड अंदाज से दर्शकों का दिल जीता। जरीन खान और उनकी फिल्मों के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन ये बेहद कम लोग जानते हैं कि जरीन की मुलाकात सलमान खान से कैसे हुई। आज हम आपको सलमान और जरीन की मुलाकात के साथ ही एक्ट्रेस से जुड़ी खास बातें बताने जा रहे हैं।

Birthday Special: Zareen Khan Wanted To Become An Air Hostess Salman Khan Changed Her Life
जरीन खान

जरीन खान का जन्म 14 मई 1987 को मुंबई में हुआ था। जरीन खान 12वीं क्लास में थीं, जब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। इसके बाद घर की पूरी जिम्मेदारी जरीन के कंधे पर आ गई थी। जरीन एक डॉक्टर बनना चाहती थीं। लेकिन पिता के जाने से घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ चुकी थी, इसलिए जरीन को अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़कर काम की तलाश में निकलना पड़ा।

Birthday Special: Zareen Khan Wanted To Become An Air Hostess Salman Khan Changed Her Life
जरीन खान

काम की तलाश में जरीन खान को खूब भटकना पड़ा। उस वक्त उनका वजन 100 किलो से भी ज्यादा था, जिसके चलते उन्हें काम मिलने में भी दिक्कत हो रही थी। जैसे तैसे उन्हें एक कॉल सेंटर में नौकरी मिल गई। कॉल सेंटर में काम करने के साथ ही जरीन खान ने अपना वजन घटाने के लिए कोशिश शुरू कर दी। कॉल सेंटर के अलावा जरीन खान ने कई प्रदर्शनियों में एक प्रमोटर के तौर पर भी काम किया। जब उस काम में भी जरीन का मन नहीं लगा तो उन्होंने फैसला किया कि एयर होस्टेस बन जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special: Zareen Khan Wanted To Become An Air Hostess Salman Khan Changed Her Life
जरीन खान

बस फिर क्या था वो एयर होस्टेस बनने की तैयारी में जुट गईं। उन्होंने सारे राउंड क्लियर कर लिए। सिर्फ आखिरी राउंड बचा था कि इसी दौरान उनकी मुलाकात सलमान खान से हो गई। सलमान खान अपनी फिल्म 'युवराज' की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर जरीन खान पर पड़ी। सलमान की टीम ने जरीन खान से उनकी अगली फिल्म के लिए संपर्क किया। इतने बड़े स्टार का ऑफर जरीन खान मना नहीं कर पाईं और उन्होंने फिल्म में आने के लिए हां कर दिया। 

विज्ञापन
Birthday Special: Zareen Khan Wanted To Become An Air Hostess Salman Khan Changed Her Life
जरीन खान

सलमान ने जरीन को हीरोइन बना दिया। जरीन खान ने सुपरस्टार सलमान खान स्टारर फिल्म 'वीर' से अपना डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। जिसमें हाउसफुल 2, हेट स्टोरी 2, वजह तुम हो, अकसर 2, और 1921 शामिल है। हाल में रिलीज हुई फिल्म 'हम भी अकेले तुम भी अकेले' में भी एक्ट्रेस ने काम किया है। एक बार जरीन खान ने कटरीना कैफ से तुलना को लेकर कहा था, 'एक्टर बनने का मेरा कोई प्लान नहीं था। मैंने कभी खुद को इस पिक्चर में देखा ही नहीं था। मैं एक मजबूत महिला हूं और मुझे खुद को किसी से भी कंपेयर करने की जरूरत नहीं है। हमारी ऑडियंस अजीब है। उसे जो दिखाया जाता है, उस पर विश्वास कर लेती है। वह खुद की कोई राय नहीं बनाती है। मुझे लगता है कि लोगों को मौका ही नहीं मिला मुझे जानने का, मेरे टैलेंट को पहचानने का।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed