सब्सक्राइब करें

Eid 2021: टीवी सेलेब्स ने दी ईद की मुबारकबाद, बोले- इस वक्त दुआ ही काम आएगी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Fri, 14 May 2021 02:02 PM IST
विज्ञापन
Eid Ul Fitr 2021 Celebration TV Serial Stars Reaction: Adah Khan Shama Sikander Shaheer Sheikh Prayers For People
रक्षंदा खान, शहीर शेख और शमा सिकंदर - फोटो : Instagram

पूरा देश कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जंग लड़ रहा है, ऐसे में त्योहारों को लेकर कोई उत्साह भी नहीं है। ईद के खौस मौके पर लोग एक दूसरे को मुबारकबाद दे रहे हैं और साथ ही ये दुआ भी कर रहे हैं कि सब कुछ जल्दी ही ठीक हो। इसी कड़ी में सेलेब्स भी अपने फैंस को मुबारकबाद दे रहे हैं और दुआ कर रहे हैं कि सभी लोग स्वस्थ रहें। कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए ईद की बधाई दी, साथ ही कुछ ने बताया कि उस वक्त उनके ऊपर क्या गुजर रही है और वो अपना त्योहार किस तरह से मना रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ सेलेब्स ने तो ये भी बताया कि वो ईद नहीं मना रहे हैं क्योंकि उनके अपने लोग ही अस्पताल में भर्ती और वे ऑक्सीजन का जुगाड़ करने में लगे है। स्टार्स के ऐसे पोस्ट पढ़ उनके फैंस उन्हें हिम्मत बंधा रहे हैं। तो चलिए बताते हैं आपको कि किस सेलिब्रिटी ने ईद के खास पर्व पर क्या कहा...

Trending Videos
Eid Ul Fitr 2021 Celebration TV Serial Stars Reaction: Adah Khan Shama Sikander Shaheer Sheikh Prayers For People
एजाज खान

एक्टर एजाज खान ने ईद के मौके पर कहा, 'इस साल भी सेलिब्रेशन जैसा कुछ नहीं है। बस फोन पर ही ईद की दुआएं एक दूसरे को देंगे। अब्बा पास में ही रहते हैं, लेकिन उनके घर नहीं जाऊंगा क्योंकि पिछले दस दिनों से बुखार में था, हालांकि कोविड नेगेटिव हूं। अब्बा से अभी ही फोन पर बात हो रही थी, उन्हें यही कहा कि मैं उनसे मिलने नहीं जा सकता। मैं किसी भी तरह का रिस्क लेना ही नहीं चाहता। यह वेव बहुत ही खतरनाक है। मेरे दो करीबी दोस्त अस्पताल में ऑक्सीजन के सपोर्ट में हैं। अब्बा की उम्र भी काफी हो चुकी है।  मैं एक महीने से उनसे नहीं मिला। जबकि हमारे घर का फासला महज आधे घंटे का होगा। मैं उनकी सलामती के लिए उनसे दूर हूं। पहली ईद होगी, जब अब्बा के साथ नहीं हूं। बस घर पर नमाज पढ़ी जाएगी और सेवइयां बनाई जाएगी। मैं सभी से दरख्वास्त करना चाहता हूं कि आप जमात में जाकर नमाज न पढ़ें, घर पर रहें। अल्लाह बहुत समझदार है और सबको प्यार करता है। जरूरी नहीं है कि हम मस्जिद जाएं। आप जकात निकालकर जितने लोगों की मदद कर सकते हैं, करें।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Eijaz Khan (@eijazkhan)

विज्ञापन
विज्ञापन
Eid Ul Fitr 2021 Celebration TV Serial Stars Reaction: Adah Khan Shama Sikander Shaheer Sheikh Prayers For People
शमा सिकंदर

एक्ट्रेस शमा सिकंदर ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'इस बार जो भी आसपास हो रहा है, जाहिर सी बात है कोई सेलिब्रेशन नहीं होगा। मेरे अपने परिवार वाले अस्पताल में हैं, ऑक्सीजन के लिए लड़ रहे हैं। मेरा दिन रात फोन पर कभी ऑक्सीजन, तो कभी बेड की जुगाड़ पर गुजरता है। राजस्थान में रह रही मेरी सगी चाची का ऑक्सीजन लेवल काफी गिर चुका है। हमने ऑक्सीजन इकट्ठा करने के लिए कितना जैक लगाया है, तब जाकर कुछ मिला है। अगर हमारी इतनी जान-पहचान नहीं होती, तो फिर हमारा क्या होता। हमें सिस्टम पर तो कोई यकीन नहीं रहा। बस कुछ मसीहा हैं, जो लोगों की मदद कर रहे हैं। लोग अब एक दूसरे की मदद के लिए जुटे पड़े हैं। मेरी बहन को कोविड हुआ था, परिवार इससे अछूता नहीं रहा। मेरे बहुत ही करीबी दोस्त रवि बहल की बहन का देहांत हो गया। इतना कोहराम मचा है चारो तरफ, कैसे मनाएं कोई त्यौहार। सबसे बुरी बात यह है कि लोग अपनी वजह से नहीं बल्कि सिस्टम के फेल होने से मर रहे हैं। उनकी जवाबदेही कौन देगा। बस इस ईद के मौके पर दुआ करें कि यह जो दौर है वो गुजर जाए।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shama Sikander (@shamasikander)

Eid Ul Fitr 2021 Celebration TV Serial Stars Reaction: Adah Khan Shama Sikander Shaheer Sheikh Prayers For People
अदा खान - फोटो : Instagram

एक्ट्रेस अदा खान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए कहा, 'हम देख रहे हैं कि देश का बुरा हाल है। हर कोई हताश-निराश है। ऐसे में सेलिब्रेट करने का बिल्कुल भी मन नहीं है। मैं इस बार मुंबई में ही परिवार संग ही इसे मनाऊंगी। घर पर ही रहकर हम दुआ करेंगे। पारंपरिक तरीके से मीठा बनने का रिवाज है, मैं शीर कोरमा बनाऊंगी। लॉकडाउन में परिवार संग मिल नहीं सकते, तो हम वीडियो कॉल से कनेक्ट रहेंगे। दुआ यही रहेगी कि कोरोना जल्द से जल्द खत्म हो जाए, जो बीमार हैं, वो ठीक हो जाएं। बीते साल की ईद तो मेरे जेहन से जा नहीं सकती। मैंने अपनी मौसी को खो दिया था। ईद के एक दिन पहले ही मौसी नहीं रही थी। तो हमने कुछ भी नहीं किया था। इस साल भी सबकी सलामती के लिए ही ईद मनाऊंगी।'

विज्ञापन
Eid Ul Fitr 2021 Celebration TV Serial Stars Reaction: Adah Khan Shama Sikander Shaheer Sheikh Prayers For People
रक्षंदा खान - फोटो : Instagram

एक्ट्रेस रक्षंदा खान बोलीं, 'मैं सोच रही थी बाहर जाऊंगी, मॉल्स से नए कपड़े खरीदूंगी, पार्टीज में लोगों से मिलूंगी। उम्मीदें तो इन सब चीजों की लगा रखी थी लेकिन रियलिटी तो कुछ और ही है। इंस्टाग्राम पर हम देखते हैं न, एक्सपेक्टेशन और रियलिटी। अब जो माहौल है, तो हमें स्वीकार कर लेना चाहिए क्योंकि एक दिन में हालात तो बदलने वाले नहीं हैं। अभी जो सबसे जरूरी है, वो है कि हम सब एक साथ सुरक्षित रहें। जिन परिवार वालों ने कुछ नहीं खोया है और घरों पर सुरक्षित है, बस यही वजह हो जानी चाहिए ईद मनाने की। अभी फिलहाल लोग जूम व वीडियो कॉल पर ही ईद मनाएं, तो बेहतर है। जब सब चीजें नॉर्मल हो जाएंगी, तो वापस से ईद मना लिया जाएगा। लोग एक दूसरे की मदद करें, लेकिन उसे सोशल मीडिया पर जाहिर न करें। मैं तो मानती हूं कि यह समय अच्छा है बच्चों को रमजान के सही मायने समझाने के। उन्हें यह समझ आएगी कि कमी में भी चीजों को कैसे हैंडल किया जाता है। इंसान कई बार चीजें आसान परिस्थिति में नहीं सीख पाता है, टफ टाइम उन्हें सीखा जाती हैं। टफ टाइम हमेशा के लिए नहीं रहता लेकिन टफ लोग हर स्थिति में संभल जाते हैं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rakshanda Khan (@rakshandak27)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed