सब्सक्राइब करें

बदले मिजाज: 'छवि बनाने से ज्यादा जरूरी जान बचाना है' वाले बयान के बाद अनुपम खेर का एक और ट्वीट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 14 May 2021 01:59 PM IST
विज्ञापन
Anupam Kher Latest Tweet Defending Modi Govt after saying  'Saving Lives is More Important Now'
अनुपम खेर, नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में कोरोना की दूसरी लहर से चारों ओर हड़कंप मचा हुआ है। ऑक्सीजन, अस्पतालों में बेड की मारामारी और अब गंगा में बहते शवों ने इस मामले को और ज्यादा संजीदा बना दिया है। वहीं बीते दिनों ऐसे ही कई मुद्दों को लेकर लोग सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने भी एक बयान दिया था जिसमें वह सरकार की आलोचना करते नजर आए थे और कहा था इस वक्त अपनी छवि सुधारने से बेहतर है कि लोगों की जान बचाई जाए। अब अनुपम ने एक और ट्वीट किया है जो तेजी से वायरल हो गया है। इसमें अनुपम का मिजाज कुछ बदला हुआ नजर आ रहा है।




Trending Videos
Anupam Kher Latest Tweet Defending Modi Govt after saying  'Saving Lives is More Important Now'
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, अनुपम खेर ने ट्वीट कर लिखा है, 'गलती उन्हीं से होती है जो काम करते हैं, निकम्मों की जिंदगी तो दूसरों की बुराई खोजने में ही खत्म हो जाती है।' अनुपम के इस ट्वीट के पीछे क्या मनशा है यह तो समझ पाना मुश्किल है लेकिन लोग इसको उनके पिछले बयान से जोड़कर देख रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam Kher Latest Tweet Defending Modi Govt after saying  'Saving Lives is More Important Now'
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अनुपम ने कहा था कि 'कोरोना की दूसरी लहर के बीच देश में जो कुछ हो रहा है, उसके लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराना जरूरी है। अधिकारियों की सार्वजनिक आलोचना 'कई मामलों में वैध' है। यह समझना बहुत जरूरी है कि इस समय इमेज बनाने से ज्यादा जरूरी लोगों की जान बचाना है।'

Anupam Kher Latest Tweet Defending Modi Govt after saying  'Saving Lives is More Important Now'
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा था और कहा था कि 'सरकार से स्वास्थ्य संकट के प्रबंधन में कहीं ना कहीं कुछ गड़बड़ हुई है लेकिन इन खामियों का फायदा दूसरे राजनीतिक दलों को अपने हक में नहीं उठाना चाहिए।' इसके अलावा जब अनुपम से पूछा गया कि सरकार इस समय लोगों को राहत देने के बजाय अपनी छवि बनाने में लगी है तो इसपर उन्होंने कहा कि 'सरकार के लिए जरूरी है कि वह इस चुनौती का डंटकर सामना करे और उन लोगों के लिए कुछ करे जिन्होंने उन्हें चुना है।'

विज्ञापन
Anupam Kher Latest Tweet Defending Modi Govt after saying  'Saving Lives is More Important Now'
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम खेर ने गंगा और अन्य नदियों में मिलने वाले अज्ञात शवों का भी संज्ञान लिया था। अनुपम खेर ने कहा था, 'सरकार को लोगों ने ही चुना है और अब उन्हें लोगों के लिए कुछ करना चाहिए। मैं मानता हूं कि जो अमानवीय होगा, वही गंगा में बहती लाशों से प्रभावित नहीं होगा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed