सब्सक्राइब करें

'ईद मुबारक' कहना कंगना को पड़ा भारी, ट्रोल करते हुए यूजर्स बोले- 'तुम तो दो कौम को लड़वाने में भरोसा करती हो'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 14 May 2021 01:48 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut wishes fans Eid Mubarak got brutally trolled by users
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अपने बेबाक बिंदास अंदाज के साथ साथ विवादित बयान के लिए भी जानी जाती हैं। पिछले काफी समये से वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। पिछले दिनों ट्विटर पर बंगाल हिंसा को लेकर विवादित बयानबाजी करने के चलते उनका ट्विटर सस्पेंड कर दिया गया था। ऐसे में कंगना दूसरे प्लेटफॉर्म पर काफी सक्रिय हो गई हैं। हाल ही में उन्होंने फेसबुक पर सभी को ईद की मुबारकबाद दी। हालांकि यहां भी यूजर्स ने कंगना को नहीं छोड़ा और उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर दिया।कंगना ने अपनी एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो रॉयल लुक में नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने सभी फैंस को ईद की बधाई दी।

Trending Videos
Kangana Ranaut wishes fans Eid Mubarak got brutally trolled by users
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
हालांकि पिछले काफी समय से कंगना ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं ऐसे में यूजर्स ने मौका मिलते ही एक बार फिर कंगना को ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'इस ईद के मौके पर कसम खाओ कंगना की आप इंसान बनोगी'। वहीं एक ने लिखा, 'नफरत करने वालों से भी हम मोहब्बत करते हैं, ईद मुबारक कंगना दीदी'। एक अन्य यूजर ने लिखा कि,  'बहन तू बोलकर निकल जाती है इधर तेरे भक्तों को ट्रोल किया जाता है'।कुछ अन्य यूजर्स ने कहा कि कंगना दो कौम को भड़काने का काम करती हैं और फिर बधाई देती हैं।




विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut wishes fans Eid Mubarak got brutally trolled by users
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

बता दें कि लगातार नफरत भरी भाषा और आपत्तिजनक बयानबाजी करने के चलते ही कंगना का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड किया गया था। हालांकि इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी कंगना अपने विचार साझा करने से पीछे नहीं हट रही हैं। हाल ही में इस्रायल और फिलिस्तीन के बीच जारी संघर्ष पर भी कंगना ने अपने विचार रखे थे।

Kangana Ranaut wishes fans Eid Mubarak got brutally trolled by users
कंगना रणौत - फोटो : Social media

कंगना ने लिखा था, 'कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद के विरूद्ध इस युद्ध में भारत इस्रायल के साथ खड़ा है। अपने देश और लोगों को आतंकवाद से बचाना हर राष्ट्र का मौलिक अधिकार है और इसमें भारत, इस्रायल के साथ खड़ा है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा 'वो आतंकवाद फैलाएंगे, जब आप करारा जवाब देंगे तो बेईमानी से पीड़ित बन जाएंगे। आप सिर्फ धरना प्रदर्शन भी करेंगे तो वो आपकी संसद और फाइव स्टार होटल पर धमाका कर देंगे। जो लोग उन्हें जवाब देना चाहते हैं उन्हें इस्रायल से सीखना चाहिए।‘

विज्ञापन
Kangana Ranaut wishes fans Eid Mubarak got brutally trolled by users
कंगना रणौत - फोटो : Twitter- @KanganaTeam

इस टिप्पणी के बाद कंगना एक बार फिर ट्रोलिंग का शिकार हो गई थीं। एक यूजर ने लिखा था ‘क्या कंगना भारत की विदेश सचिव हैं। भारत खुद अभी आपदा में झुलस रहा और यहां पढ़े लिखे लोग भाषणबाजी में समय बिता रहे हैं।‘वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ‘कंगना को ये भी नहीं पता होगा कि वहां क्या हो रहा है और किस लिए हो रहा है। लोगों ने फिलिस्तीन की तरफ नहीं देखने की शपथ ले रखी है'। बता दें कि कंगना की इस बयानबाजी के बाद उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को भी बंद करने की मांग की गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed