फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: ये अभिनेत्रियां अपनी खूबसूरत आंखों से चलाती हैं जादू, आखिरी वाली के तो क्या कहने

Fri, 14 May 2021 12:53 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 14 May 2021 12:53 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actresses Who Have Beautiful Blue Eyes, Aishwarya Rai, Mayuri Kango, Sneha Ullal
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्रियों की खूबसूरती की पूरी दुनिया कायल है। इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक एक्ट्रेस है और हर किसी की कोई न कोई खासियत है जो उन्हें बाकी सबसे अलग बनाती है। वहीं कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जिनकी आंखें ही उनकी पहचान बन चुकी हैं। खूबसूरत आंखों की बात होते ही सबसे पहला नाम ऐश्वर्या राय बच्चन का आता है जिनकी खूबसूरती में चार चांद लगाने में सबसे बड़ा रोल उनकी नीली आंखों का है। आज इस रिपोर्ट में बात करेंगे उन अभिनेत्रियों की जिनकी नीली आंखें सभी को पहली नजर में ही दीवाना बना देती हैं। आइए डालते हैं एक नजर ...

Bollywood Actresses Who Have Beautiful Blue Eyes, Aishwarya Rai, Mayuri Kango, Sneha Ullal
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती की आज भी दुनिया दीवानी है। विशेष रूप से ऐश्वर्या की आंखें सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। उनकी नीली आंखें उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाती हैं। सिर्फ इनकी खूबसूरती पर ही नहीं बल्कि उनकी आंखों से भी नजर नहीं हटा पाते हैं।


 
Bollywood Actresses Who Have Beautiful Blue Eyes, Aishwarya Rai, Mayuri Kango, Sneha Ullal
मयूरी कांगो - फोटो : सोशल मीडिया

मयूरी कांगो की आंखों की तुलना कभी ऐश्वर्या राय की आंखों से की जाती थी। फिर वक्त का पहिया कुछ ऐसा घूमा कि इस हसीन आंखों वाली लड़की ने देखते ही देखते सबको अपना दीवाना बना लिया। लेकिन जितनी तेजी से इनकी किस्मत का सितारा चमका उतनी ही तेजी से अस्त भी हो गया। आज वह फिल्मों से दूर गूगल इंडिया की इंडस्ट्री हेड बन गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actresses Who Have Beautiful Blue Eyes, Aishwarya Rai, Mayuri Kango, Sneha Ullal
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इस लिस्ट में 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर का नाम भी शामिल है। उनकी खूबसूरती के आज भी लाखों दीवाने हैं। करिश्मा अपने मासूम और खूबसूरत चेहरे के साथ- साथ अपनी नीली-नीली आंखों से भी लोगों का दिल जीत लेती हैं। भले ही आज करिश्मा फिल्मों से दूर हैं लेकिन उनकी खूबसूरती की मिसाल आज भी दी जाती है।

विज्ञापन
Bollywood Actresses Who Have Beautiful Blue Eyes, Aishwarya Rai, Mayuri Kango, Sneha Ullal
सेलिना जेटली - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड को अलविदा कहकर विदेश में जा बसी सेलीना जेटली के पास भी जादू भरी आंखों की दौलत है। तीन बच्चों की मां बन चुकी सेलीना की आंखों का कलर हल्का नीला है। ये नीली आंखें सेलीना की खूबसूरती में चार चांद लगाती दिखती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed