{"_id":"664b02d03088705ff00fa4ff","slug":"eijaz-khan-says-he-is-focused-on-creating-harmony-in-his-life-says-universe-made-sure-that-i-was-busy-2024-05-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Eijaz Khan: पवित्रा संग अपने ब्रेकअप पर एजाज खान ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- खुश नहीं हूं, शांति चाहिए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Eijaz Khan: पवित्रा संग अपने ब्रेकअप पर एजाज खान ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- खुश नहीं हूं, शांति चाहिए
एजाज खान और पवित्रा पुनिया बिग बॉस 14 शो के दौरान मिले और बाद में दोनों को प्यार हो गया। हालांकि, कुछ वर्षों तक साथ रहने के बाद, इस जोड़े ने अलग होने का फैसला किया, जिससे उनके सभी प्रशंसक बहुत दुखी हुए। अब एजाज खान ने अपने ब्रेकअप पर चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि ब्रेकअप के बाद उनकी जिंदगी कैसी हो गई है।
2 of 5
एजाज खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता एजाज खान ने एक साक्षात्कार में कहा कि "मैं अकेला रहकर खुश हूं" जैसे बयान देना पसंद नहीं है , क्योंकि वह इस समय खुद को बेहतर तरीके से जानने की प्रक्रिया में हैं। एक साल की सगाई और दो साल की डेटिंग के बाद अभिनेता ने पिछले साल पवित्रा पुनिया से ब्रेकअप कर लिया। हालांकि वह अपनी लव लाइफ के बारे में बात नहीं करना चाहते, लेकिन वह मानते हैं कि उनकी प्राथमिकता कहीं और है।
3 of 5
एजाज खान
- फोटो : सोशल मीडिया
एजाज ने कहा “मैं आपको बताऊंगा कि मैं अभी कहां हूं। मैं इस समय केवल शांति पाना चाहता हूं। इस समय मेरा एकमात्र लक्ष्य है कि मुझे कैसे भी शांत वातावरण मिले। मैं दो तरीके से सोच सकता हूं, लेकिन इस समय मुझे वही सोचना है, जिससे मेरे दिमाग को शांति मिले। मैं यह नहीं कहूंगा कि मैं खुश हूं लेकिन भगवान बेहद दयालु हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एजाज खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने आगे कहा, “मेरे जीवन के एक बहुत ही महत्वपूर्ण समय में, लोगों को लगा कि मैं काम कर रहा था। अगर मैं घर पर बैठा होता तो मुझे नहीं लगता कि मैं अब तक जीवित होता। केवल इसलिए नहीं कि इसने मेरा ध्यान भटका दिया, बल्कि मैं सच में मानता हूं कि एक आदमी अपने जीवन में किसी भी डार्क फेज को एक बेहतर उद्देश्य के साथ जोड़कर दूर कर सकता है।"
विज्ञापन
5 of 5
एजाज खान
- फोटो : सोशल मीडिया
एजाज ने अकेले रहने पर कहा, "खुश रहने या अकेले रहना कोई गलत बात नहीं है। मैं अपने जीवन का सबसे अच्छा समय बिता रहा हूं। मैं बस इतना कहूंगा कि मैं आगे बढ़ रहा हूं और मैं खुद को पहले से कहीं ज्यादा बेहतर समझ रहा हूं।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।