{"_id":"62e9f881df7703189f543e39","slug":"ek-villain-returns-box-office-collection-day-5-john-abraham-disha-patani-arjun-kapoor-tara-sutaria-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ek Villain Returns: फ्लॉप की तरफ बढ़ रही एक विलेन रिटर्न्स! पांचवें दिन हुआ इतने करोड़ का कारोबार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ek Villain Returns: फ्लॉप की तरफ बढ़ रही एक विलेन रिटर्न्स! पांचवें दिन हुआ इतने करोड़ का कारोबार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 03 Aug 2022 09:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
एक विलेन रिटर्न्स
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया, अर्जुन कपूर और दिशा पाटनी स्टारर फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। आज से करीब आठ साल पहले आई फिल्म 'एक विलेन' का ये सीक्वल है। एक विलेन में सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। 'एक विलेन रिटर्न' को कुछ खास रिव्यू तो नहीं मिले थे, लेकिन वीकेंड पर फिल्म ने ठीक-ठाक कारोबार किया। इस फिल्म को लेकर उम्मीदें लगाई जा रही थीं, कि 'एक विलेन रिटर्न' भी सुपरहिट साबित होगी। लेकिन वीकएंड के बाद सोमवार और मंगलवार के आंकड़े देखकर ऐसी उम्मीद नहीं लग रही है।
2 of 4
एक विलेन रिटर्न्स
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शुक्रवार को रिलीज हुई एक विलेन रिटर्न्स में थ्रिल वाला सारा मसाला है। फिल्म में जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर जैसी बड़ी स्टार कास्ट भी है। ऐसे में एक विलेन रिटर्न्स के जरिए हिंदी फिल्म के बिजनेस में कुछ राहत मिलने की उम्मीद थी। लेकिन सोमवार और मंगलवार का कलेक्शन देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाएगी। आशिकी 2, मलंग और एक विलेन जैसी बेहतरीन फिल्में दे चुके मोहित सूरी के पास इस फिल्म की कमाई की की सारी वजहें थीं, लेकिन शायद दर्शकों को फिल्म पसंद नहीं आई है।
3 of 4
एक विलेन रिटर्न्स
- फोटो : youtube/social media
एक विलेन रिटर्न्स के कलेक्शन की बात करें तो 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने ओपनिंग डे पर 7.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया। हालांकि उम्मीद थी कि पहले दिन ये फिल्म करीब आठ से नौ करोड़ रुपये कमाएगी। वहीं शनिवार को एक विलेन रिटर्न ने 7.47 करोड़ और रविवार को 9.02 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वीकएंड के बाद एक विलेन रिटर्न्स का कारोबार गिरकर 3.02 करोड़ रुपये पर आ गया। वहीं मंगलवार यानि पांचवें दिन फिल्म का कलेक्शन 2.70 करोड़ रुपये हो गया। इस समय एक विलेन रिटर्न्स का कुल कारोबार 29.26 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
एक विलेन रिटर्न्स
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक विलेन रिटर्न्स की कमाई इशारा कर रही है कि ये फिल्म बहुत जल्द दम तोड़ सकती है। 40 से 45 करोड़ के बीच एक विलेन रिटर्न्स सिनेमाघरों से उतर सकती है। हालांकि 5 अगस्त को सिनेमाघरों में बॉलीवुड की कोई बड़ी फिल्म नहीं रिलीज हो रही है, ऐसे में एक विलेन रिटर्न्स के पास कमाई का पूरा मौका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।