सब्सक्राइब करें

Ek Villain Returns: एक विलेन रिटर्न्स को कोरियन फिल्म की कॉपी कहने पर भड़कीं एकता कपूर, KRK को जमकर लगाई लताड़

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 26 Jul 2022 11:57 AM IST
विज्ञापन
ek Villain returns ekta kapoor reaction on Kamaal Rashid Khan claim copied of korean film
एकता कपूर, केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

अर्जुन कपूर और दिशा पाटनी स्टारर फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' का ट्रेलर कुछ समय पहले रिलीज हुआ था। जो दर्शकों को काफी पसंद आया था। इसके ट्रेलर में अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम का जबरदस्त एक्शन अवतार देखने को मिला है। वहीं तारा और दिशा के ग्लैमरस लुक फैंस को उनका दीवाना बना रहे हैं। इस फिल्म पर क्रिटिक और अभिनेता केआरके ने चोरी का आरोप लगाया था। ट्रेलर रिलीज होने के बाद केआरके ने 'एक विलेन रिटर्न्स' को कोरियन फिल्मों की कॉपी करार दिया था। जिसके बाद एकता कपूर ने केआरके को जमकर लताड़ लगाई।

ek Villain returns ekta kapoor reaction on Kamaal Rashid Khan claim copied of korean film
केआरके

चोरी की कहानी को लेकर एकता ने कहा है कि जैसे केआरके ही फिल्मों के बारे में ज्यादा जानते हैं। दरअसल एकता कपूर से फिल्म की चोरी की कहानी के आरोप पर एक कॉन्फ्रेंस में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा मोहित सूरी ने मुझे इस फिल्म की दो स्क्रिप्ट सुनाई थीं। उन्होंने इसपर वर्क किया था, तो मैंने कहा कि इस बार विलेन फ्रेंचाइजी और बड़ी होनी चाहिए। फिल्म की स्क्रिप्ट रोहित शेट्टी को भी पसंद आई थी। 

ek Villain returns ekta kapoor reaction on Kamaal Rashid Khan claim copied of korean film
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

एकता कपूर ने बताया कि इस फिल्म में वह भी जुड़ना चाहती थीं, इसलिए वह रोहित शेट्टी के पास गईं और उनसे स्क्रिप्ट के लिए रिक्वेस्ट की। दरअसल एकता कपूर रोहित शेट्टी को बिल्कुल भाई की तरह मानती हैं और रोहित भी एकता के लिए भाई का फर्ज निभाते रहते हैं। जब एकता कपूर ने एक विलेन रिटर्न्स की स्क्रिप्ट के लिए रोहित से कहा तो रोहित ने तुरंत उनको कॉपी थमा दी और कहा कि ये तुम्हारा है। रोहित शेट्टी ने आगे कहा कि ये एक ऐसी स्क्रिप्ट है जो पहले किसी भी भाषा में नहीं बनी है और कोई भी इस कहानी के लिए न नहीं कहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ek Villain returns ekta kapoor reaction on Kamaal Rashid Khan claim copied of korean film
एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : सोशल मीडिया

एकता कपूर ने केआरके पर निशाना साधते हुए कहा, मुझे नहीं पता मिस्टर केआरके कोरियन में क्या देख रहे हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि जितना मैं जानती हूं उससे कहीं ज्यादा वह जानते हैं। बता दें कि एक विलेन रिटर्न्स इस शुक्रवार यानि 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed