टेलीविजन क्वीन नाम से मशहूर प्रड्यूसर एकता कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। एकता कई पोस्ट फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। अब हाल ही में एकता ने एक नई तस्वीर साझा की है। लेकिन इस तस्वीर ने उनके फैंस को कश्मकश में डाल दिया है। इस तस्वीर को साझा करते हुए एकता ने खुद सस्पेंस क्रिएट कर दिया है। तस्वीर को देख सभी के मन में एक ही सवाल उठ रहा है क्या एकता जल्द ही शादी करने वाली हैं?
क्या 45 साल की एकता कपूर जल्द करने वाली हैं शादी, इस तस्वीर के सामने आने से सोशल मीडिया पर मची खलबली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकता कपूर ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक सेल्फी शेयर की है। इस सेल्फी में एकता के साथ उनके दोस्त तनवीर बुकवाला भी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए एकता ने जो कैप्शन लिखा है वो कई सवाल खड़े कर रहा है। एकता के कैप्शन को देख उनके फैंस उनकी शादी के कयास लगाने लगे हैं।
एकता ने इस तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'और हम यहां हैं! जल्द ही आप सबको सब बताएंगे!!!' एकता के इस पोस्ट पर अब उनके फैंस प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं एकता की इस पोस्ट पर खुद तनवीर ने कमेंट में लिखा है, 'यह दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलने का वक्त आ चुका है।'
तनवीर के इस कमेंट के बाद इस बात के कयास तेजी से लगने लगे हैं कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वहीं तनवीर के सोशल मीडिया अकाउंट पर यदि नजर डालें तो उसमें एकता कपूर की कई तस्वीरें हैं। इन तस्वीरों को देख लगता है कि दोनों के बीच की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। अब फैंस को इंतजार है तो केवल एकता के खुलासे का।
बता दें कि तनवीर पेशे से ऑथर हैं और डिंग एंटरटेनमेंट के फाउंडर भी हैं। उन्होंने एकता के साथ वेब सीरीज 'फितरत' के लिए कोलैबरेट किया था। वहीं एकता कपूर के बारे में तो सभी जानते हैं। एकता एक बेहरीन निर्माता-निर्देशक होने के साथ- साथ एक बेटे की मां भी हैं। एकता कुछ समय पहले ही सरोगेसी के सहारे से मां बनीं हैं।
पढ़ें: भावुक कर देने वाला है खेसारी लाल यादव का नया गाना, रिलीज होते ही इंटरनेट पर मचा रहा धमाल